नयी दिल्ली। नौकरी पैसा कमाने के लिए सेफ ऑप्शन है। मगर एक ही नौकरी और एक जैसा काम आपको बोर कर सकता है। दूसरी तरफ कोरोना संकट ने नौकरियों और कारोबारों को बुरी तरह प्रभावित किया। अभी भी इकोनॉमी और कुछ सेक्टर पूरी तरह से पटरी पर नहीं लोट पाए हैं। मगर ज्यादातर सेक्टरों में ग्रोथ देखने को मिल रही है, जो इकोनॉमी के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। इस महामारी से लाखों युवा बेरोजगार हो गए। अगर आप नौकरी से बोर हो गए हैं या फिर बेरोजगार हैं तो आप अपना कोई छोटा-मोटा कारोबार शुरू कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 3 बढ़िया आइडिया बताएंगे जो हर जगह यानी शहर से लेकर गांवों में तक में कामयाब रहेंगे।
ट्यूशन सर्विस
स्कूल / कॉलेज हो या फिर कॉम्पिटीशन एग्जाम हो भारत में मांग ट्यूशन की डिमांड हाई रहती है। भारत में एजुकेशन पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है। कैट, जेईई मेन, टीओईएफएल, आईईएलटीएस, सीए आदि जैसी परीक्षाओं लाखों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं। आप भी ट्यूशन सर्विस देकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। ये एक ऐसा काम है जो शहरों के साथ-साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी खूब बढ़ रहा है। शुरुआत करने के लिए आप उस सबजेक्ट या क्षेत्र को चुनें, जिसमें आप परफेक्ट हैं। आप अपनी विशेषज्ञता वाले विषय पर एक ऑनलाइन चैनल शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। डिजिटल एजुकेशन सस्ते डेटा और किफायती स्मार्टफोन की बदौलत काफी बढ़ रही है।
कार / बाइक सर्विसिंग
छोटे कस्बों और गांवों में निजी वाहन एक जरूरत की चीज होते हैं क्योंकि वहां ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं बहुत अच्छी नहीं होतीं। इसके अलावा भारतीय परिवारों की इनकम में वृद्धि और आसानी से मिलने वाली क्रेडिट सुविधाएं (जैसे ईएमआई) ने देश के अंदरूनी हिस्सों में लोगों को कार या दोपहिया वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया है। अब जितने अधिक वाहन होंगे तो उन्हें सर्विसिंग की भी आवश्यकता होगी। ऐसे में कार या बाइक सर्विसिंग सेंटर एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। अगर ऑटोमोबाइल आपको पसंद है तो ये आपके लिए बेस्ट रहेगा। पर ध्यान रहे कि आपको इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत होगी।
क्लोथिंग स्टोर
भारत में लोग खास अवसरों के लिए खूब कपड़े खरीदते हैं। ऑनलाइन स्टोर तक पहुंच के बावजूद लोग अभी भी दुकानों पर खरीदारी करना पसंद करते हैं। अगर आप विभिन्न प्रकार के लेटेस्ट डिजाइन और स्टाइल ऑफर कर सकते हैं तो आपका क्लोथिंग स्टोर यानी कपड़ों की दुकान शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी खूब मुनाफा दे सकती है। बता दें कि कपड़े की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में एक प्रमुख उद्योग है। भारत दुनिया में परिधान और वस्त्रों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। अगर आप कपड़ा मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में हाथ आजमाएं तो आप और भी आगे जा सकते हैं। बता दें कि एमएसएमई के तहत आवे वाले सेक्टरों को सरकार भी सपोर्ट करती है। मगर कपड़ों की मैन्यूफैक्चरिंग एक बड़ा और चुनौतिपूर्ण बिजनेस भी है। क्योंकि इसमें बहुत सारी चीजें हैं। यानी एक सिम्पल लेयर बिजनेस नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications