नयी दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर को एक नया नियम शुरू किया गया है। इस नियम को पूरा किए बिना आपको गैस सिलेंडर की डिलिवरी नहीं की जाएगी। जी हां आपको गैस सिलेंडर तब ही दिया जाएगा जब आप हॉकर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी बताएंगे। इस नियम की शुरुआत कंपनियों की तरफ से ट्रायल के तौर पर दिल्ली के कुछ हिस्सों और गोरखपुर, जयपुर शहरों में की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके द्वारा बताए गए ओटीपी को हॉकर गैस एजेंसी तक पहुंचाएंगे, जहां से इसे कंपनी के नए एसडीएमएस सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा।
क्या होगा नए सिस्टम से फायदा
इस नए सिस्टम से इंडियन ऑयल ये सुनिश्चित करेगी कि सिलेंडर बुक करने वाले व्यक्ति को ही गैस सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि गोरखपुर जिले की 46 इंडेन गैस एजेंसी के 4.60 लाख ग्राहकों को इस नए सिस्टम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दिल्ली में भी ये व्यवस्था शुरू हो गई है। बतौर ट्रायल ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजना शुरू कर दिया गया है। असल में अभी तक चल रहे सिस्टम के तहत सिलेंडर डिलीवरी की निगरानी के लिए कोई मजबूत सिस्टम लागू नहीं था। मगर इस नए और मजबूत तरीके से कंपनियां खुद डिलीवरी पर नजर रख सकेंगी।
काला बाजारी पर लगेगी लगाम
नए ओटीपी सिस्टम से गैस सिलेंडर की काला बाजार पर रोक लगेगी। दरअसल इससे उसी व्यक्ति को सिलेंडर मिलेगा जो उसका हकदार होगा। वरना पिछले कुछ समय से ये सिलेंडर छोटे सिलेंडर भरने वालों, ढाबों, छोटे होटलों आदि पर अवैध ढंग से पहुंचाए जा रहे हैं। मगर नया सिस्टम कारगर साबित हो सकता है और सिलेंडरों की काला बाजारी रोकने में मददगार हो सकता है। फिलहाल इसे कुछ ही जगहों पर शुरू किया गया है, मगर आने वाले समय इसका विस्तार किया जा सकता है।
कितने हैं सिलेंडर के दाम
बता दें कि अगस्त में कोलकाता के अलावा कहीं भी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में भी सिलेंडर की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। जुलाई में कोलकाता में गैस सिलेंडर का दाम 620.50 रुपये था, जिसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब कोलकाता में 621 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। वहीं पिछले महीने दिल्ली में 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये थी। इस महीने भी इन शहरों में सिलेंडर की कीमत यही रहेगी। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1135.50 रुपये, कोलकाता में 1198.50 रुपये, मुंबई में 1091 रुपये और चेन्नई में 1253 रुपये तय की गई है। हालांकि इन शहरों में जुलाई क्रमश: 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की 1135.50 रुपये, 1197.50 रुपये, 1090.50 रुपये और 1255 रुपये थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications