
2000 Rupee note : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को एक निर्णय लिया गया है। आरबीआई ने 2000 रूपये के गुलाबी नोट को चलन से वापस लेने का निर्णय लिया है। हालांकि, आरबीआई की तरफ से यह भी कहा गया है कि यह नोट अभी वैध बने रहेंगे।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि इन नोटों को आसानी से एक्सचेंज कराया जा सकता है। रिजर्व बैंक की तरफ से इसके लिए आखिरी तारीख भी तय कर दी गई है लेकिन 2000 रूपये के नोट को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे है।
लोगों के मन में उठने वाले कई सवालों में एक सवाल यह भी है कि अगर किसी व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है, तो फिर वह 2000 रूपये के नोट को कैसे बैंक में जाकर एक्सचेंज करा सकते है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास 2000 रूपये के नोट है तो फिर उसके लिए उनको बैंक में जाकर नोट को एक्सचेंज करवाना होगा। इसके लिए आरबीआई की तरफ से लोगों को 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है।
आरबीआई की तरफ से बैंक को कहा गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नोट को जारी करना बंद कर दें यानी बैंक अब लोगों को 2000 रूपये के नोट नहीं देंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि कोई भी व्यक्ति केवल सिर्फ उसी बैंक में अपने 2000 रूपये के नोट को बदल सकता है। जिस बैंक में उसका खाता है। आरबीआई की तरफ से साफ कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी ब्रांच में जाकर 20000 रूपये तक के लिमिट के 2000 रूपये के नोट बदला जा सकता है।
इसका मतलब यह है कि 2000 रूपये के नोट बदलने के लिए बैंक खाता होना जरूरी नहीं है। इसके साथ ही आरबीआई की तरफ यह भी कहा गया है कि नोट बदलने की सुविधा निशुल्क होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications