नयी दिल्ली। कार खरीदना बहुत से लोग चाहते होंगे, मगर कम सैलेरी के चलते अकसर अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते। कार एक ऐसी चीज है जिसे खरीदने से पहले लोग अपनी सैलेरी देखते हैं। ईएमआई चुकाने के लिए सैलेरी ठीक-ठाक होनी भी चाहिए। वरना हर महीने ईएमआई चुकाना आपके लिए भारी पड़ सकता है। मगर यदि आपकी सैलेरी कम है (30000 रु) तक तो भी आप कार खरीद सकते हैं। हम आपको एक आसान रास्ता जिससे आप कार खरीद सकते हैं। जो लोग पहली बार कम सैलेरी में कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए सैकंड हैंड गाड़ी का ऑप्शन बढ़िया रहेगा। ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप सस्ती सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। हम यहां आपको सैकंड हैंड कारों के साथ-साथ अन्य ऑप्शन भी बताएंगे, जिनमें आप कम 30000 रु से कम डाउन पेमेंट कर सस्ती ईएमआई पर कार खरीद सकते हैं।
मारुति का अपना सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म
अगर आपका बजट कम है तो सैकंड हैंड कार बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। खास कर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए इसलिए भी सही है क्योंकि उनके पास अनुभव की कमी होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार नए साल पर सैकेंड हैंड कारों के रेट कम हुए हैं। कारों के मॉडल एक साल पुराने हो गए, जिससे सैकंड हैंड कार और भी सस्ते में मिलेगी। मारुति का ट्रूवैल्यू नाम से अपना खुद का सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। जहां आपको बढ़िया कंडीशन में सस्ती गाड़ी मिल सकती है।
सस्ती ईएमआई पर कार
मारुति ऑल्टो की कीमत इस समय दिल्ली में 2.95 लाख रुपये है। मारुति की अपनी नयी ऑल्टो खरीदने पर न्यू ईयर ऑफर भी लाई है। आपको एक्सचेंज के साथ ही डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलेगा। आप 25000 रु की डाउन पेमेंट से ये कार घर ला सकते हैं। फिर आपको 7 साल तक हर महीने 4,450 रुपये की ईएमआई देनी पड़ेगी। यानी देखा जाए तो हर रोज 150 रु का खर्च।
ऑल्टो जैसी और कौन सी कार
मारुति ऑल्टो की ही तरह कई अन्य कारें हैं जो आपको कम ईएमआई पर मिल जाएंगी। आपकी जेब पर मासिक ईएमआई का बोझ ज्यादा नहीं पड़ेगा। इनमें रेनोल्ट की क्विड एसटीडी शामिल है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रु है। पर ऑन रोड कीमत करीब 3.50 लाख रुपये तक हो सकती है। आइए जानते हैं इस कार की डाउन पेमेंट और ईएमआई ऑप्शन।
कितनी होगी ईएमआई
पहले जान लें कि इस कार पर कंपनी 45,000 रु तक के बेनेफिट दे रही है। वहीं यदि आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो आपको 9000 रु का एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलेगा। इस कार को आप 35000 रु की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको 7 साल तक 5,166 रु की मासिक ईएमआई चुकानी होगी।
होंडा कारों पर ऑफर
होंडा कारों पर इस समय ऑफर मिल रहा है। आप होंडा की कारें भी सस्ते में खरीद सकते हैं। ये होंडा का ऑफर 31 जनवरी 2021 तक लागू है। होंडा कारों पर 2.5 लाख रु तक के बेनेफिट दे रही है। कंपनी अपनी सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications