नई दिल्ली, अगस्त 02। आज के समय में एटीएम कार्ड लगभग हर किसी के पास होता है। एटीएम काफी सामान्य बात हो गयी है। साथ यह बहुत जरूरी भी है, क्योंकि आपको कभी भी पैसों की जरूरत पड़ सकती है। मगर क्या आप जानते हैं कि एटीएम कार्ड आपके परिवार को फाइनेंशियली तौर पर सेफ भी रखता है? अगर नहीं तो बता दें कि एटीएम कार्ड पर लाखों रु का फायदा फ्री में मिलता है। एटीएम कार्ड पर 5 लाख तक का फ्री इंश्योरेंस मिलता है।
कार्ड के जरिए बीमा
इस मामले में आरबीआई के नियम भी हैं। इन नियमों के मुताबिक जो व्यक्ति भी कम से कम 45 दिन पहले किसी राष्ट्रीयकृत या गैर-राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा होगा वो इस बीमा राशि का हकदार होगा। कितनी बीमा राशि का फायदा दिया जाएगा, यह इस बात निर्भर है कि आपके पास कौन सा एटीएम कार्ड है।
चेक करें बीमा लिमिट
लोगों को बैंकों आदि की तरफ से क्लासिक, प्लेटिनम और सामान्य एटीएम कार्ड जारी होते हैं। जिन लोगों को सामान्य मास्टर कार्ड मिलता है उस पर 50,000 रुपये का बीमा मिलता है। वहीं क्लासिक एटीएम कार्ड पर 1 लाख रुपये का बीमा मिलता है। इसी तरह वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। वहीं प्लेटिनम कार्ड पर 5 लाख रुपये का बीमा ऑफर किया जाता है।
कैसे मिलता है ये फायदा
यदि एटीएम कार्ड यूजर की दुर्घटना होती है, तो उसके कार्ड की कैटेगरी के अनुसार बीमा राशि दी जाएगी। यदि उसकी मृत्यु हो जाती है तो परिवार को कार्ड के अनुसार 1 से 5 लाख रुपए तक बतौर बीमा राशि दिए जाते हैं। अगर एक हाथ या एक पैर क्षतिग्रस्त हुआ तो 50000 रुपये तक की बीमा राशि दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
बीमा राशि प्राप्त करने के लिए एटीएम कार्ड वाले कार्डधारक ने जिसे नॉमिनी बनाया है उसे संबंधित बैंक जाना होगा। इसके बाद वहां नॉमिनी को जाकर आवेदन करना होगा। फिर दुर्घटना से संबंधित इलाज के लिए सबूत और मामले में एफआईआर की कॉपी चाहिए होगी। वहीं, मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी का प्रमाण पत्र, एफआईआर की प्रति और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज चाहिए होंगे। इस कागजी कार्रवाई के पूरा होने के कुछ दिनों बाद पीड़ित परिवार को क्लेम मिल जाता है।
इन चीजों का रखें ध्यान
बैंकों द्वारा कवर किया जाने वाला कॉम्प्लिमेंट्री दुर्घटना बीमा क्लेम करने के लिए बहुत अच्छा है। हालांकि, कवर का दावा करने के लिए आपको इसके लिए पात्र होना चाहिए और अपने संबंधित बैंक में सही प्रोसेस का पालन करना चाहिए। अधिकांश कार्डधारकों को इस बात की जानकारी नहीं होती है। आप शायद इस लेख को पढ़ने से पहले इसके बारे में नहीं जानते थे लेकिन अब आपके पास जानकारी है। एसबीआई अपने खाताधारकों को कार्ड पर कई तरह के बीमा ऑफर करता है। यदि कोई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना होती है, तो लाभार्थी संबंधित मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेजों के साथ बैंक से संपर्क कर सकता है, और 90 दिनों के भीतर एक बार में भुगतान का दावा किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications