नयी दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा बैंक है। ग्राहकों के मामले में एसबीआई सबसे आगे है। बता दें कि एसबीआई अपने ग्राहकों को कई तरीके के डेबिट कार्ड ऑफर करता है। इन डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) पर फ्री इंश्योरेंस देता है। हालांकि इस बेनेफिट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एसबीआई अपने ग्राहको को डेबिट कार्ड पर 20 लाख रु तक का फ्री इंश्योरेंस देता है। यदि आपके पास एसबीआई डेबिट कार्ड है तो आप भी फ्री इंश्योरेंस का फायदा उठा सकते हैं।
किस कार्ड पर कितना लाभ
एसबीआई गोल्ड (मास्टर कार्ड / वीसा) पर एक्सिडेंट (नॉन-एयर यानी सड़क) में 2 लाख रु और एयर एक्सिडेंट में 4 लाख रु का फ्री डेथ इंश्योरेंस दिया जाता है। एसबीआई युवा (वीसा) डेबिट कार्ड पर भी इसी तरह डेथ इंश्योरेंस मिलता है। एसबीआई प्लेटिनम (मास्टर कार्ड / वीसा) पर ये राशि 5 लाख रु और 10 लाख रु होती है।
इस कार्ड पर मिलता है 20 लाख रु का फायदा
एसबीआई प्राइड (बिजनेस डेबिट) (मास्टर कार्ड / वीसा) पर एक्सिडेंट (नॉन-एयर) में 2 लाख रु और एयर एक्सिडेंट में 4 लाख रु का फ्री डेथ इंश्योरेंस मिलेगा। एसबीआई प्रीमियम (बिजनेस डेबिट) (मास्टर कार्ड / वीसा) पर ये रकम क्रमश: 5 लाख रु और 10 लाख रु होती है। आखिर में एसबीआई वीसा सिग्नेचर डेबिट कार्ड पर नॉन-एयर एक्सीडेंट में 10 लाख रु और एयर एक्सीडेंट पर 20 लाख रु इंश्योरेंस मिलता है।
कब मिलता है ये फ्री इंश्योरेंस
एसबीआई अपने 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों मुफ्त में एक्सिडेंटल इंश्योरेंस उपलब्ध कराता है। ध्यान रहे कि एक्सीडेंट वाले दिन से पहले 90 दिन के अंदर आपके द्वारा किसी भी तरीके (एटीएम / पीओएस / ई-कॉमर्स) से कार्ड का कम से कम एक बार इस्तेमाल होना जरूरी है। इससे ये एक्टिव माना जाएगा।
एसबीआई एटीएम कार्ड के अन्य फ्री बेनेफिट
आप एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल भी रीचार्ज कर सकते हैं। यदि आपका बैलेंस खत्म हो गया और आपके पास इंटरनेट न हो तो आप नजदीकी एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं। आप बैंक ब्रांच जाए बिना चेकबुक के लिए भी एटीएम से ही आवेदन कर सकते हैं। आपने एसबीआई लाइफ प्रीमियम से कोई पॉलिसी ली है तो आप एसबीआई एटीएम की मदद से लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट कर सकते हैं।
आसानी से बदलें पिन
एसबीआई डेबिट कार्ड से किसी को भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर किया जा सकता है। ये भी एक फ्री सर्विस है। रोज 30000 रु तक की राशि भेजी जा सकती है। मगर आपके पास जिसे पैसा भेजना है उसका डेबिट कार्ड नंबर होना चाहिए। आप बैंक के एटीएम से अपना पिन भी बदल सकते हैं। पासवर्ड बदलने के लिए ऐसा किया जा सकता है। इस सर्विस के लिए भी आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications