नयी दिल्ली। अगर आपका बचत खाता एसबीआई में है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। एसबीआई ने अपने बचत खाता ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक ने सभी बचत खातों के लिए ब्याज दर घटा कर एक समान 3 फीसदी कर दी है। बता दें कि इससे एसबीआई के वे 44.51 करोड़ ग्राहक प्रभावित होंगे, जिनका बैंक में बचत खाता है। यदि आपका बचत खाता एसबीआई में है तो अब आपको अपनी बचत जमा पर कम ब्याज मिलेगा। कल एसबीआई ने और भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें कुछ ग्राहकों को राहत पहुँचाने वाली हैं तो कुछ झटका देने वाली भी हैं।

अभी कितनी है ब्याज दर
बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा के लिए एसबीआई की मौजूदा ब्याज दर 3.25 फीसदी है। वहीं 1 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 3 फीसदी ही है। अब जिन लोगों की जमा 1 लाख रुपये से कम होगी उन्हें भी 3 फीसदी सालाना ब्याज ही मिलेगा। कल एसबीआई ने अपनी एफडी ब्याज दरों और विभिन्न अवधियों के लिए एमसीएलआर दर भी कम की, जिससे लोन सस्ता हो जायेगा।
झटके के साथ राहत भी दी
एक तरफ एसबीआई ने बचत खाता जमा पर ब्याज दर घटायी तो दूसरी तरफ एक राहत भी दी है। बैंक ने न्यूनतम मासिक बैलेंस लिमिट को खत्म कर दिया है। यानी अब आपको एसबीआई के अपने बचत खाते में न्यूनतम मासिक बैलेंस बना कर रखने की जरूरत नहीं होगी। अभी तक एसबीआई के मेट्रो शहरों के ग्राहकों को न्यूनतम 3000 रुपये, अर्ध-शहरी ग्राहकों को 2000 रुपये ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को 1000 रुपये खाते में रखना जरूरी थी। खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर बैंक 5 से 15 रुपये + टैक्स का जुर्माना लगाता है।
यह भी पढ़ें - SBI दे रहा सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानिये कैसे करना है आवेदन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications