नयी दिल्ली। अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि 1 जनवरी 2021 से चेक से पेमेंट करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। चेक से भुगतान करने वालों के लिए ये खबर बहुत काम की है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि चेक के लिए 'पॉजिटिव पे सिस्टम' जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसके तहत 50,000 रु से अधिक के भुगतान के लिए जरूरी डिटेल्स की पुन: पुष्टि (Re-Confirmation) की आवश्यकता होगी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 1 जनवरी 2021 से नया चेक पेमेंट नियम लागू होने जा रहा है। नये नियम से चेक पेमेंट से धोखाधड़ी और दुरुपयोग के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।
क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमैटेड धोखाधड़ी का पता लगाने वाला टूल है, जो क्लियरिंग के लिए प्रस्तुत चेक से संबंधित विशिष्ट जानकारी का मिलान करता है। इनमें चेक नंबर, चेक दिनांक, प्राप्तकर्ता (Payee) का नाम, खाता संख्या, राशि और पहले से अधिकृत और जारीकर्ता द्वारा पहले से अधिकृत और जारी किए गए चेक की लिस्ट पर बाकी डिटेल शामिल है। नये नियम से जुड़ी कुछ चीजें आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।
चेक जारी करने देगा कुछ डिटेल
इस प्रोसेस के तहत चेक जारी करने वाला उस चेक की कुछ न्यूनतम डिटेल जैसे दिनांक, लाभार्थी या प्राप्तकर्ता का नाम, राशि आदि, को इलेक्ट्रॉनिक रूप से (जैसे एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के माध्यम) से बैंक के पास जमा करेगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) में पॉजिटिव पे की सुविधा डेवलप करेगा और इसे सहभागी बैंकों को उपलब्ध कराएगा। फिर बैंक इस सर्विस को सभी खाताधारकों के लिए लागू करेंगे, जो 50,000 रु या इससे अधिक की राशि के जरूरी होगी।
ये डिटेल बैंक सिस्टम द्वारा अपलोड होंगी
ये डिटेल बैंक के सिस्टम द्वारा पॉजिटिव पे के सेंट्रलाइज्ड डेटा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। जब भी बैंक को बैंक चेक मिलेगा तो यह डेटाबेस से डिटेल को वेरिफाई करेगा और यदि खाताधारक द्वारा दी गई डिटेल मैच हो जाए तो पेमेंट करेगा। मैच न होने पर बैंक चेक को अस्वीकार कर देगा।
खाताधारक की होगी मर्जी
हालाँकि यह सुविधा खाताधारक की मर्जी पर होगी, मगर बैंक 5,00,000 रु और इससे अधिक की राशि के चेक के मामले में इसे अनिवार्य बनाने पर विचार कर सकते हैं। आरबीआई ने बैंकों को एसएमएस अलर्ट, शाखाओं और एटीएम में डिस्प्ले के साथ-साथ अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए इस नयी सुविधा के लिए ग्राहकों को जागरूक करने को कहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications