नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव करके जम्मू और कश्मीर (जेएंडके) में किसी भी भारतीय के लिए जमीन खरीदना संभव बना दिया है। कोई भी भारतीय अब जेएंडके में जमीन खरीद सकता है, जो कुछ समय पहले तक संभव नहीं था। 27 अक्टूबर को सरकार ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा 17 से "राज्य के स्थायी निवासी" वाक्यांश को हटाए हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (केंद्रीय कानूनों का अनुकूलन) को अधिसूचित किया। यह सेक्शन जमीन के निपटान से संबंधित है। भूमि कानून में बदलाव, जो केवल जम्मू और कश्मीर के लिए हैं, महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कोई भी भारतीय नागरिक अब वहां शहरी या गैर-कृषि भूमि और प्रॉपर्टी में जमीन खरीद सकता है। अगर आप जेएंडके में जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
रियल्टी सेक्टर के लिए इसका क्या मतलब
रियल एस्टेट सेक्टर ने इस कदम का स्वागत किया है। डेवलपर्स इस केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में परियोजनाओं को लॉन्च कर सकते हैं, जिसमें कश्मीर घाटी एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरेगा। इस फैसले से रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को एक्टिव होने की अनुमति मिलेगी, जो पारदर्शी तरीके से कमर्शियल और आवासीय उद्देश्य के लिए जमीन की बिक्री की सुविधा देगा। पर ये इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस क्षेत्र में दशकों से चला आ रहा संकट सभी के सामने है।
कैसी है कनेक्टिविटी
कश्मीर के ज्यादातर हिस्से सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं लेकिन रेल और हवाई संपर्क सीमित हैं। इसलिए जेएंडके में प्रॉप्रटी खरीदने से पहले इस चीज का खास ध्यान रखें। वैसे हर कोई वहां स्थायी तौर पर नहीं जाना चाहेगा। हां हॉलिडे या रिटायररेंट के बाद वहां बसने के लिए प्रॉपर्टी खरीदना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
सुरक्षा और कोरोना
जेएंडके में घर खरीदने का विचार करने वालों के लिए सुरक्षा और सेफ्टी एक बड़ी चिंता होगी और इसके लिए कानूनी चुनौतियां भी होंगी। डेवलपर्स भी तुरंत क्षेत्र में परियोजनाएं लॉन्च नहीं करेंगे। दूसरी बात यूटी में अभी भी कई क्षेत्रों में कोरोना एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है। इन दोनों चीजों पर विचार करना जरूरी है।
निवेश करना सही या नहीं
जानकार कहते हैं कि राज्य के 12 कानूनों को बदलना और उनकी जगह इतने ही नये कानूनों को लाना आना नहीं है। नया कानूनी फ्रेमवर्क राज्य में एक बड़े पुनर्गठन के उद्देश्य से किया गया है। ऐसे फैसलों को डेवलप होने में समय लगता है। यानी से वेट एंड वॉच का है। देखें कि उन लोगों का कैसा अनुभव रहता है, जो वहां जाते हैं। लेकिन अगर आप तुरंत संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो अभी के लिए जम्मू तक सीमित रहना अच्छा रहेगा।
कितनी है कीमत
जम्मू और कश्मीर के ज्यादातर हिस्से में प्रॉपर्टी काफी सस्ती है श्रीनगर में ये 2,200 रुपये से 4,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, जम्मू में 2,400-4,000 रुपये और बारामुला में 2,500- 3,200 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच है। कश्मीर के रियल एस्टेट बाजार पर सरकार के कदम के प्रभाव का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। यह अभी भी एक अति संवेदनशील क्षेत्र है और सुरक्षा चिंताओं के कारण संपत्ति के खरीदार दूर ही रह सकते हैं।
अभी निवेश करना कैसा
यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि रियल एस्टेट की मांग अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में कैसे बढ़ेगी। इन सीमा क्षेत्रों में निवेश करने से पहले निवेशकों को बेहद सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ये समस्या भौगोलिक है। इसके अलावा देश के इन हिस्सों में मैच्योर रियल एस्टेट बाजार कभी नहीं रहा, इसलिए संपत्ति खरीदने और बेचने के लिए एक नया सेट-अप चाहिए होगा। इसमें थोड़ा समय लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications