नई दिल्ली, जून 28। इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने के साथ, भारतीय मोटर वाहन उद्योग एक महत्वपूर्ण छलांग के लिए तैयार है। भारत में, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग अभी शुरुआती अवस्था में है। मगर ईवी लगातार अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। ईवी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। खासकर दोपहिया बाजार में इनमें अच्छी ग्रोथ दिख रही है। इस ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए, आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में काफी शानदार वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो निवेशक सुरक्षित तरीके की तलाश में ईवी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं, वे ईवी शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करने का विकल्प चुन सकते हैं। ये म्यूचुअल फंड निवेशकों को एक बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं। ऐसा ही एक म्यूचुअल फंड जो ईवी शेयरों में निवेश करता है, वह है एलएंडटी लार्ज एंड मिडकैप फंड।
एलएंडटी लार्ज एंड मिडकैप फंड
एलएंडटी इंडिया स्पेशल सिचुएशन फंड को 22 मई, 2006 को पेश किया गया था। मगर बाद में इसका नाम बदला गया और सेबी के म्यूचुअल फंड कैटेगराइजेशन और रेशनलाइजेशन दिशानिर्देशों के अनुसार लार्ज एंड मिडकैप फंड के नाम से रीक्लाइसीफाइड किया गया। यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह देखते हुए कि यह एक इक्विटी फंड है, इसे निवेश के लिए अत्यधिक जोखिम भरा दर्जा दिया गया है।
जानिए फंड की डिटेल
31 मई, 2022 तक, फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) साइज 1,434 करोड़ रुपये है, जबकि एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.30 प्रतिशत है, जो कि कैटेगरी के 0.95 प्रतिशत से काफी अधिक है। फंड के अनुसार 27 जून 2022 तक, इसकी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 61.4 रुपये है।
कम से कम कितना निवेश
इस फंड में एकमुश्त भुगतान के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि 5,000 रुपये और एसआईपी के लिए 500 रुपये है। यानी 5000 रु से इस फंड में कोई भी निवेश शुरू कर सकता है। इस फंड में अतिरिक्त निवेश करने के लिए न्यूनतम 1000 रुपये की आवश्यकता होती है। यहां कोई लागू लॉक-इन अवधि नहीं है। पर निवेश के 365 दिनों के भीतर, यदि निवेश की गयी 10% से अधिक यूनिट्स रिडीम की जाती हैं तो 1 प्रतिशत शुल्क लगता है। निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 इस फंड का बेंचमार्क है।
कैसा रहा सालाना रिटर्न
इस फंड ने 1 साल में 1.42 फीसदी निगेटिव ग्रोथ हासिल की है। मगर इसका 3 साल का सालाना रिटर्न 10.12 फीसदी और 5 साल का सालाना रिटर्न 7.44 फीसदी रहा है। इस फंड का उद्देश्य लार्ज-कैप और मिड-कैप कंपनियों में प्रत्येक में कम से कम 35 फीसदी निवेश करना है। ये इन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों के विविध पोर्टफोलियो से लंबी अवधि में पूंजी जनरेट करना चाहता है।
फंड का पोर्टफोलियो
यह एक इक्विटी फंड है। ये लगभग 39.34% लार्ज-कैप, 22.84% मिड-कैप और 17.01% स्मॉल-कैप में निवेश किए हुए है। बाकी पैसा इसने कैश रखा है या अन्य निवेशों में लगा रखा है। फंड का अधिकांश निवेश वित्तीय, प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, सेवाओं और पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्रों में है। इस श्रेणी के अन्य फंडों की तुलना में फंड ने वित्तीय, स्वास्थ्य सेवा, निर्माण, सामग्री और उपभोक्ता स्टेपल क्षेत्रों में कम निवेश किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications