
Iguana Caribbean Island : एक प्राइवेट आइलैंड का मालिक होने का सपना कौन नहीं देखता? या कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो एक प्राइवेट आइलैंड का मालिक न बनना चाहे। लेकिन आइलैंड की कीमतें आमतौर पर आसमान छूने वाली होती हैं और केवल सुप रिच लोग ही उनकी कीमत को वहन कर सकते हैं। लेकिन मध्य अमेरिका में मौजूद उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) पैराडाइज इगुआना द्वीप बेहद किफायती कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत इतनी है, जितनी मुंबई जैसे किसी शहर में एक फ्लैट की। आगे जानिए इस आइलैंड की कीमत कितनी है और आपक इस पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
3.86 करोड़ रु है कीमत
एक खूबसूरत आइडलैंड केवल 3.86 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए पेश किया गया है। जी हां आपने सही पढ़ा पूरा द्वीप। मुंबई जैसे कई शहरों में, 3.86 करोड़ रुपये तक कीमत में एक अच्छा अपार्टमेंट खरीदा जा सकता है। लेकिन निकारागुआ का एक द्वीप सिर्फ एक फ्लैट की कीमत में आपका हो सकता है।
कितना बड़ा है आइलैंड
जो निकारागुआ का द्वीप बिक्री के लिए रखा गया है, उसका आकार लगभग 5 एकड़ है। ये द्वीप वनस्पतियों और जीवों की एक डायवर्सिफाई कैटेगरी का घर है, जिसमें वहां की ग्रीन इगुआना भी शामिल है। ये एक ज्वालामुखीय द्वीप है, जो ब्लूफील्ड्स के तट से 12 मील की दूरी पर स्थित है और कैरेबियन सागर के स्टनिंग नीले और हरे पानी से घिरा हुआ है।
कौन बेच रहा ये आइलैंड
इगुआना द्वीप को एक निजी मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस मालिक का कहना है कि डील के दौरान सभी "उचित ऑफर्स" को ध्यान में रखा जाएगा। इस द्वीप पर बिजली और मीठे पानी की सप्लाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।
द्वीप पर है घर
इस प्रॉपर्टी को जिस साइट पर लिस्ट किया गया है उसके अनुसार, इगुआना द्वीप पर एक तीन-बेडरूम, दो-बाथरूम वाला घर है जिसमें रैपराउंड पोर्च, डाइनिंग रूम, बार और लिविंग एरिया है। साथ ही द्वीप के दूसरी तरफ कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त रहने की जगह भी है। एक अमेरिकी डेवलपर ने इस घर को मॉडर्न स्टैंडर्ड के साथ तैयार किया है। यह द्वीप प्रवासी तितलियों का घर है और यहां एक 28 फुट का ऑब्जर्वेशन टावर है जिसका उपयोग समुद्र के पार वर्षावनों को देखने के लिए लगाया गया है।

खूबसूरती की इंतेहा नहीं
यह द्वीप बहुत खूबसूरत है। इसके इर्द-गिर्ज मछली की कई किस्मे हैं, जैसे कि स्नैपर, मैकेरल और बाराकुडा, टूना, बिलफ़िश और वाहू। आसपास की चट्टानों पर बड़ी मात्रा में उष्णकटिबंधीय मछली भी स्नॉर्केलिंग और स्कूबा उत्साही लोगों के लिए एक दिलचस्प एक्टिविटी का हिस्सा है। द्वीप मैनलैंड से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और यहां तक कि एक हेलीपैड बनाने के लिए यहां उपयुक्त क्षेत्र भी मौजूद है। लंबे समय से इस द्वीप के कर्मचारी, जिसमें एक ऑन-साइट मैनेजर और केयरटेकर्स शामिल हैं, नए मालिकों के साथ रहने को तैयार हैं। इगुआना द्वीप की बिक्री ट्रॉपिकल पैराडाइज के एक टुकड़े के मालिक होने और लुप्तप्राय प्रजातियों और प्रकृति के करीब जाने का एक शानदार अवसर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications