Mansoon Prediction 2025: इस साल मानसून को लेकर ताजा अनुमान जारी हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को मानसून को लेकर अनुमान जारी किया है. इसके तहत राहत की खबर आ रही, क्योंकि इस बार सामान्य से ज्यादा रहेगा. इससे पहले स्काईमेट ने भी अच्छे मानसून का अनुमान जारी किया है. कुल मिलाकर भारत में इस साल मानसून की एंट्री समय पर होने वाली है. इसलिए यह खासकर खेती-किसानी को लेकर राहत की खबर है. फिलहाल तो प्रचंड गर्मी से बेहाल है. आगे तेज हवा बहने के भी अनुमान हैं.
IMD ने मानसून की दी तारीख
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2025 के लिए सामान्य से अधिक मानसून की भविष्यवाणी की है, जिसमें लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 105% रहने की उम्मीद है. यह पूर्वानुमान 5% के मॉडल त्रुटि मार्जिन के साथ आता है. लद्दाख, उत्तर पूर्व और तमिलनाडु को छोड़कर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है. मानसून 1 जून को केरल में एंट्री मार सकता है.
मार्च में मध्य और दक्षिणी भारत में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया. IMD के महानिदेशक एम. मोहपात्रा ने इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन को बताया. इस साल अल नीनो की स्थिति तटस्थ रहने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि मध्य प्रशांत क्षेत्र में तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी.
मानसून का ट्रेंड और अनुमान
2023 में अल नीनो साल में मानसून के मौसम में 6% की कमी दर्ज की गई. हालांकि, 2024 में तटस्थ स्थितियों के कारण 8% की अधिकता थी. अल नीनो के कारण आम तौर पर मध्य प्रशांत क्षेत्र में तापमान में 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होता है. सामान्य मानसून का स्तर एलपीए के 96% से 104% तक होता है. 8 अप्रैल को एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान लगाया कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून एलपीए के 103% पर 'सामान्य' रहेगा.

जलवायु परिस्थितियों का असर
आईएमडी के अनुमान के अनुसार इस साल भारत के अधिकांश भागों में पर्याप्त वर्षा होगी. हालांकि, लद्दाख और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक वर्षा नहीं होगी. तटस्थ अल नीनो की स्थिति से इस साल मानसून के प्रदर्शन में सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है. इन मौसम पैटर्न को समझना पूरे भारत में एग्री और वॉटर मैनेजमेंट के लिए अहम है.स्काईमेट ने भी मानसून को लेकर अनुमान जारी किया है. इसके तहत सामान्य मानसून का अनुमान जताया है. स्काईमेट के मुताबिक 103% LPA का अनुमान है. शुरुआत में हल्की बारिश के साथ मानसून की शुरुआत होगी, जोकि जुलाई से सितंबर के दौरान अच्छी बारिश में बदल जाएगा.
इन स्टॉक और सेक्टर्स पर असर
ब्रोकिंग फर्म ICICI डायरेक्ट ने बताया कि अच्छे मानसून के चलते शेयर बाजार में FMCG, ऑटो और कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर्स पर पॉजिटिव असर दिखेगा. इसमें खरीदारी के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पसंद हैं. शेयर पर 3850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि M&M के पास डोमेस्टिक ट्रैक्टर्स में करीब 44% हिस्सेदारी है. दमदार मानसून के चलते वॉल्युम ग्रोथ और सेंटीमेंट को बूस्ट मिलेगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications