देश में मानसून में एंट्री मार ली है. केरल के तट से मानसून टकरा गया है. पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण के राज्यों में बारिश से यहां के लोगों को राहत मिली है. क्योंकि बारिश के चलते तापमान गिर गया है. लेकिन राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भयंकर गर्मी ने कोहराम मचा दिया है. उत्तर भारत में गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है. साथ ही तेज गर्मी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. दिल्ली में तो इस हफ्ते तापमान भी पहली बार 52 डिग्री के पार निकल गया. भयंकर गर्मी के बीच लोगों को बारिश का आस है. उत्तर भारत खासकर दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है.
दिल्ली में कब बरसेंगे बादल?
भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में 2 जून के बाद थोड़ी राहत रहेगी. हालांकि, बारिश के लिए अभी और इंतजार करना होगा. क्योंकि दिल्ली में बारिश को लेकर जो अनुमान है वो 27 जून तक का है. बता दें कि इस बार देश में मानसून की एंट्री थोड़ा पहले आया है. इसकी वजह रेमल चक्रवात बताया जा रहा है. इससे पहले साल 2017 में मोरा चक्रवात के चलते देश में मानसून समय से पहले आया था. जबकि पिछले साल यानी 2023 में मानसून 7 दिन देरी से 8 जून को आया था.
देश में मौसम के अलग-अलग रूप
इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रूप देखने को मिल रहा. एक तरफ जहां उत्तर भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा. राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बर्फबारी देखने को मिली. पूर्वोत्तर में रेमल चक्रवात के चलते बारिश हुई है. दक्षिण भारत में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है.

मौसम विभाग की नई एडवाइजरी
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भार में 2 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है. ऐसे में लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर यानी खुले आमसान के नीचे ना निकलने की सलाह दी गई है. क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है. IMD के मुताबिक 2 जून तक तापमान 45 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
मौसम विभाग ने जारी नई एडवाइजरी में कहा कि रूम के अंदर रहने के दौरान दरवाजा जरूर खुला रखें, जिससे रूम में वेंटिलेशन बना रहे. IMD ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल भी कम करें. क्योंकि बढ़ते तापमान की वजह से मोबाइल के फटने की भी संभावना जताई जा रही है. विभाग ने लोगों से प्रचंड गर्मी के बीच सावधान रहने की अपील की है. लोगों को खानपान में दही, मट्ठा, बेल का जूस जैसे ठंडे पेय पदार्थ को बढ़ाने की सलाह दी है.
उत्तर भारत में कम तक रहेगी प्रचंड गर्मी का कहर
मौसम विभाग की और से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप 2 जून तक जारी रहेगा. फिलहाल राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है क्योंकि तापमान में फिलहाल और बढ़ोतरी की आशंका है. इस दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भयंकर गर्मी के अनुमान हैं. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी और हीट वेव को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications