प्रचंड गर्मी ने उत्तर भारत में कहर बरपा दिया है. राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान और अन्य राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. घर से बाहर नहीं निकला जा रहा. आलम ये है कि फ्रिज, AC समेत अन्य होम अप्लायंसेज समेत गाड़ियों में आग लगने की खबरे आ रही हैं. तापमान ने दिल्ली में पहली बार 52 डिग्री का लेवल पार किया. प्रचंड गर्मी को देखतने हुए भारतीय मौसम विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जरूरी सलाह दी गई है.
भारी गर्मी में बिल्कुल ना करें ये काम
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भार में 2 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है. ऐसे में लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर यानी खुले आमसान के नीचे ना निकलने की सलाह दी गई है. क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है. IMD के मुताबिक 2 जून तक तापमान 45 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

मौसम विभाग ने जारी नई एडवाइजरी में कहा कि रूम के अंदर रहने के दौरान दरवाजा जरूर खुला रखें, जिससे रूम में वेंटिलेशन बना रहे. IMD ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल भी कम करें. क्योंकि बढ़ते तापमान की वजह से मोबाइल के फटने की भी संभावना जताई जा रही है. विभाग ने लोगों से प्रचंड गर्मी के बीच सावधान रहने की अपील की है. लोगों को खानपान में दही, मट्ठा, बेल का जूस जैसे ठंडे पेय पदार्थ को बढ़ाने की सलाह दी है.
उत्तर भारत में कम तक रहेगी प्रचंड गर्मी का कहर
मौसम विभाग की और से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप 2 जून तक जारी रहेगा. फिलहाल राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है क्योंकि तापमान में फिलहाल और बढ़ोतरी की आशंका है. इस दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भयंकर गर्मी के अनुमान हैं. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी और हीट वेव को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है.
पूर्वोत्तर में चक्रवात ने बदला मौसम
उत्तर भारत में जारी प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो पूर्वोत्तर में चक्रवात के चलते थोड़ी राहत मिल गई है. पूर्वोत्तर भारत में रेमल चक्रवात के आने से मौसम ने करवट ली है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात रेमल की वजह से 7 साल के बाद केरल और पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में एक साथ मानसून पहुंचा है. इन इलाकों में मानसून के पहुंचने से लोगों को भारी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications