अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम कर दिया है।
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम कर दिया है। बता दें कि आईएमएफ ने कहा है कि इस साल भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट केवल 1.9 फीसदी रहेगी। आईएमएफ का मानना है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते 2020 का साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए काफी खराब रहने वाला है। बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इसका कारण है कि दुनिया के अन्य देशों की दशा काफी खराब होगी।

आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। कोविड19 के कारण इस वक्त पूरी दुनिया में सभी आर्थिक गतिविधियां बंद हैं। वहीं भारत का आर्थिक प्रदर्शन इस साल 1991 के उदारीकरण के बाद सबसे खराब रहेगा। लेकिन आईएमएफ ने वर्ल्ड इकोनॉमी रिपोर्ट के नए एडिशन में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था करार दिया है। आईएमएफ का कहना है कि 2020 में केवल दो बड़े देश पॉजिटिव ग्रोथ रेट दर्ज करेंगे। इनमें से एक भारत और दूसरा चीन है, जिसके लिए आईएमएफ ने 1.2 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान दिया है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर गिरकर -3% रहने की अनुमान
वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपिनाथ ने कहा है कि 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर गिरकर -3 फीसदी रहने का अनुमान है। यह जनवरी 2020 से 6.3 फीसदी कम है। इस बात की भी जानकारी दी है कि कोविड19 महामारी सभी क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित करेगी। आईएमएफ ने 2021 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 5.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं भारत की ग्रोथ रेट 2021 में 7.4 फीसदी और चीन की 9.2 फीसदी रहने का अनुमान दिया है। वहीं अमेरिका की वृद्धि दर 2021 में 4.5 फीसदी और जापान की 3 फीसदी रहने की बात कही है। आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टूरिज्म, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और हॉस्पिटैलिटी पर निर्भर देशों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications