नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बैंक से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने शनिवार को देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बैंकों से नकदी निकालने के लिए नए नियम पेश किए। नए नियम लागू करने के पीछे आईबीए का उद्देश्य लोगों के बैंकों में आने-जाने को कम करना है। कोरोनावायरस के मद्देनजर लोगों को अधिक संख्या में एक जगह इकट्ठे होने से रोकने के लिए अलग-अलग सेक्टर में कई उपाय किए गए हैं। आईबीए के नए नियम इसी कड़ी का हिस्सा हैं। आईबीए के नए फैसले से इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के जरिए भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल आईबीए ने पैसे निकालने के लिए खास तारीख जारी की हैं ताकि शाखाओं के बाहर भीड़ न हो। अलग अलग बैंक अकाउंट नंबर वालों के लिए अलग तारीख जारी की गई है।
कौन कब निकाल सकेगा पैसा
ध्यान रहे कि लोगों के पैसे निकालने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। मगर आप अपने बैंक खाते के आखिरी नंबर के आधार पर ही पैसा निकाल सकेंगे। यानी पैसों की निकासी अब ग्राहक के बैंक खाता संख्या के अंतिम अंक के लिहाज से खास तारीख पर की जाएगी। नए नियमों में कहा गया है कि जिनके खाता संख्या का अंतिम नंबर 0 और 1 है, उन्हें 4 मई यानी आज पैसा निकालने की अनुमति होगी। इसी तरह जिनका अंतिम अकाउंट नंबर 2 या 3 होगा उन्हें 5 मई को पैसा निकालने की इजाजत होगी। अगर आपका अंतिम अकाउंट नंबर 4 या 5 है तो आप 6 मई को पैसा निकाल सकते हैं। इसी प्रकार 6 या 7 नंबर वालों को 8 मई और 8 या 9 अंतिम नंबर वालों को 11 मई को बैंक से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 11 मई तक के लिए है नियम
हालांकि ये नियम सिर्फ 11 मई तक के लिए है। इसके बाद इन प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा और कोई भी किसी भी दिन पैसे निकाल सकता है। आईबीए ने फैसला इसलिए लिया क्योंकि अप्रैल में बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे निकालने के लिए बैंकों के सामने कतार लगा दीं, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा सका। वैसे इस नियम के अलावा पैसे निकालने के लिए एक खास सुविधा भी दी गई है। बैंक ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं और इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं होगा। इस बात की जानकारी खुद आईबीए ने दी है।
जनधन खातों में आ रही दूसरी किस्त
दूसरी ओर सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिलाओं के खातों में 500 रुपये जमा कर रही है। बैंकों ने उन्हें सलाह दी है कि राशि निकालने के लिए जल्दबाजी न करें। बैंकों के मुताबिक उनका पैसा उनके खातों में सुरक्षित है। अप्रैल की किस्त महिला के खातों में पहले ही आ गई है, जबकि मई के लिए किस्त डाली जा रही है। लॉकडाउन के बीच गरीब परिवारों की मदद के लिए सरकार ने जनधन महिला खाताधारकों को 500-500 रुपये की तीन किस्तें देने का ऐलान किया था। इसके अलावा सरकार ने पीएम किसान के तहत किसानों, पेंशन लाभार्थियों और मजदूरों की मदद के लिए पैसे उनके खातों में ट्रांसफर किए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications