नयी दिल्ली। वक्त के साथ सब कुछ डिजिटल और ऑनलाइन होता जा रहा है। अब पैसों की लेन-देन भी काफी आसान हो गई है। मोबाइल से झटपट नेटबैंकिंग या किसी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। इन सब सुविधाओं से पैसों की लेन-देन काफी आसान हो गई है। आपको बैंक या एटीएम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। डिजिटल ट्रांजेक्शन ने बैंकिंग को काफी आसान बना दिया है। डिजिटल माध्यमों से आपको अपनी जेब में पैसा रखने की जरूरत नहीं है। इससे पैसे खोने या चोरी होने की टेंशन भी नहीं है। मगर इसी डिजिटल लेन-देन का एक दूसरा रुख भी है। अक्सर देखा गया है कि पैसा भेजते समय गलती से दूसरे जगह भेज दिया जाता है। यानी जाना था किसी के खाते में और पहुंच गया किसी और के खाते में। हो सकता है कभी आपके खाते में भी इस तरह पैसा आ जाए। अगर ऐसे पैसे आ जाएं तो आपको क्या करना चाहिए। इस खबर में हम आपको यही बताएंगे।
फटाफट बैंक को दें सूचना
अगर आपके खाते में किसी अनजान सोर्स से या गलत ट्रांसफर के जरिए पैसा आ गया है तो आपको सबसे पहले इसकी सूचना बैंक को देनी चाहिए। बैंक को इसकी सूचना तुरंत दें। आप इस मामले में बैंक के ब्रांच मैनेजर से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास कस्टमर केयर और ई-मेल का भी ऑप्शन है। आपकी तरफ से पैसा ट्रांसफर की जानकारी मिलने पर बैंक उस शख्स से खुद बात करेगा, जिसने आपके खाते में पैसा भेजा है।
जानिए इसके आगे का प्रोसेस
उस व्यक्ति संपर्क करने के बाद बैंक उससे कुछ जवाब तलब करेगा और फिर आपके खाते से पैसा काट लिया जाएगा। मामला इस तरह से आसानी से निपट सकता है। हालांकि कुछ लोग इस तरह मिले पैसे को खाते से काटने नहीं देते। ऐसे में जिस शख्स ने गलती से आपके खाते में पैसा भेज दिया है वो कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकता है। ऐसी स्थिति में मामला उपभोक्ता फोरम तक जा सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि बैंक को खाते से पैसा वापस करने की अनुमति दी जाए।
क्या कहता है आरबीआई
ऐसे मामले में लेन-देन की पूरी जिम्मेदारी पैसा भेजने वाले की होती है। इसलिए जरूरी ये है कि आप जिसे पैसा भेज रहे हैं उसका अकाउंट नंबर ठीक से 2-3 बार जांच लें। इसी तरह बैंक का आईएफएससी कोड एक दम सही दर्ज करें। पैसे ट्रांसफर करते समय इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। दूसरे अगर आप किसी को पहली बार पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं तो पहले छोटी सी राशि भेजें। यूपीआई के मामले में 1 रु की लेन-देन की जा सकती है।
छोटी गलती बड़ा नुकसान
पैसा भेजते समय एक नंबर भी आगे-पीछे होने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए हर बार अकाउंट नंबर और पासवर्ड आदि को ठीक से जांच लें। पैसा भेजते समय जल्दबादी बिल्कुल न करें। जिसे आप पैसा भेज रहे हैं उसका बैंक और नाम सही से चेक करें। आप जरूरत पड़ने पर बैंकों के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications