नयी दिल्ली। अगर आपको आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिले तो आप परेशान हो सकते हैं। अगर यही नोटिस सिर्फ 2 रुपये का हो तो कंफ्यूज हो जायेंगे कि वाकई ये नोटिस आयकर विभाग की ही तरफ से है या किसी ने मजाक किया है। मगर आयकर विभाग ने पिछले कुछ दिनों में कुछ कारोबारियों को 2 रुपये के भी नोटिस भेजे हैं। आयकर विभाग जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में देरी करने और ब्याज चुकाने के लिए 2 रुपये तक के भी नोटिस भेज रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड या सीबीडीटी ने बतौर जीएसटी ब्याज 46000 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए नोटिस भेज रहा है। इनमें बहुत सारे नोटिस 10 रुपये और कुछ उससे भी कम के हैं।

5 रुपये के भी नोटिस
पंजाब केसरी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इक्विटी इंफॉर्मेशन के एक कस्टमर को केवल 5 रुपये की ब्याज राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस भेजा गया है। इसी तरह एक व्यक्ति को मजह 2 रुपये का नोटिस मिला है। बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए टैक्स लक्ष्य में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते टैक्स अधिकारियों पर लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव है और आयकर विभाग सख्ती से काम ले रहा है। वैसे आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल-जनवरी के बीच केंद्रीय जीएसटी कलेक्शन में 10.4 फीसदी का इजाफा हुआ है। मगर 2019-20 के लिए बढ़ा कर रखे गये लक्ष्य के लिहाज से बचे हुए दो महीनों यानी फरवरी-मार्च में टैक्स कलेक्शन में 21 फीसदी की बढ़ोतरी होनी जरूरी है।
100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निश्चित डेट तक जीएसटी दाखिल करने पर हर रोज 100 रुपये के हिसाब से चार्ज लगता है। इस पर 18 फीसदी का ब्याज भी लगता है। आयकर विभाग ने कहा है कि टैक्सपेयर अपने बकाया के एक हिस्सा का नकद भुगतान कर सकते हैं, जबकि बाकी राशि को इनपुट टैक्स क्रेडिट में जोड़ दिया जायेगा। जहां तक इतनी छोटी राशि के लिए नोटिस भेजने का सवाल है तो कारोबारी इसे सही नहीं मानते।
यह भी पढ़ें - निर्मला सीतारमण : केवल भारतीय आमदनी पर देना होगा अप्रवासी भारतीयों को टैक्स
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications