नयी दिल्ली। अब से कुछ हफ्तों बाद वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया जाएगा। मौजूदा स्थिति के लिहाज से इसे स्वतंत्र भारत में किसी भी वित्त मंत्री द्वारा तैयार किया जाने वाला अब तक का सबसे मुश्किल बजट माना जा रहा है। अर्थव्यवस्था अभी भी कोरोना महामारी और पहली तिमाही में लगे लॉकडाउन के झटके से रिकवरी कर रही है। आधिकारिक अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 24 प्रतिशत की गिरावट आई। फिर दूसरी तिमाही में, अच्छी रिकवरी के बावजूद, 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या आगामी बजट में इनकम टैक्स का बोझ कम किया जा सकता है?

रोजगार और महंगाई
पिछले कई महीनों से खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। वहीं कुल रोजगार दर दूसरी तिमाही में 38 फीसदी से कम रही, जबकि पहली तिमाही में 31 फीसदी रही थी। मगर ये 2016-17 के 43 फीसदी के मुकाबले बहुत नीचे है। रोजगार, महंगाई, फिस्कल डेफिसिट और निर्यात को देखते हुए जानकार कहते हैं कि जीडीपी में सुधार चालू वर्ष की दूसरी छमाही में जारी रहेगा, लेकिन तीसरी और चौथी में ग्रोथ अभी भी नकारात्मक बने रहने की संभावना है। आरबीआई ने 2020-21 में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है।
टैक्स से संबंधित विचार
जानकार मानते हैं कि जीडीपी में 5 फीसदी गिरावट को बनाए रखने के लिए कुछ कम नुकसान वाले उपायों पर विचार किया जा सकता है, जिनमें व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा में कमी शामिल है। यानी इनकम टैक्स में राहत की संभावना कम है। इसके अलावा कॉर्पोरेट टैक्स पर वन-टाइम-वन-ईयर सरचार्ज पर भी विचार किया जा सकता है, मगर इससे इससे सितंबर 2019 में वित्त मंत्री द्वारा कंपनी टैक्स रेट में कटौती की विश्वसनीयता को नुकसान होगा।
आयात शुल्क न बढ़े
जानकार कहते हैं कि आयात शुल्क दरों में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। अगर पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में वैश्विक और क्षेत्रीय वैल्यू चेन में अधिक भागीदारी के माध्यम से निर्यात मांग को बढ़ाना है तो आयात शुल्क दरों को 2017 के स्तर पर वापस लाने की आवश्यकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications