नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा करने से ठीक पहले अर्थव्यवस्था में नोट्स इन सर्कुलेशन (एनआईसी) चार नवंबर 2016 को 17,741 अरब रुपयों की तुलना में नवंबर 2019 में बढ़कर 22,420 अरब रुपये हो गए हैं। यह जानकारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों से मिली है। नोटबंदी के बाद भी नोटों में वृद्धि के मुद्दे पर राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि नोटबंदी और डिजिटल नकदी पहल ने 2,934.80 अरब रुपये के नोटों का प्रचलन कम किया है।

बताया कदम को फायदेमंद
सरकार द्वारा दिया गया तर्क यह है कि एनआईसी अक्टूबर 2014 से अक्टूबर 2016 तक सालाना आधार पर 14.51 फीसदी की औसत वृद्धि दर से बढ़ी है। इस दर पर एनआईसी 25 नवंबर 2019 तक 25,354.93 अरब रुपये तक बढ़ने की संभावना रही। लेकिन, उक्त तारीख को वास्तविक एनआईसी केवल 22,420 अरब रुपये है जिसका अर्थ है कि नोटबंदी के बाद डिजिटलीकरण और अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में नकदी के उपयोग में 2,934.80 अरब रुपये की कमी रही है।
ये थे नोटबंदी के कारण
ठाकुर ने कहा कि सरकार ने काले धन को बाहर निकालने, नकली भारतीय नोटों को खत्म करने, आतंक के वित्तपोषण को खत्म करने सहित कई उद्देश्यों के साथ आठ नवंबर 2016 को 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को रद्द करने का फैसला किया था। ठाकुर ने यह भी दावा किया कि नोटबंदी से जाली मुद्रा पर अंकुश लगा है।
यह भी पढ़ें : पासपोर्ट : जानें मोबाइल से आवेदन का तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications