Incred Startup News: आपको बताते चलें की 500 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाने के बाद इंक्रेड भारत का दूसरा यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन चुका है। आ रही खबर के अनुसार इस फिनटेक स्टार्टअप ने नए और मौजूदा निवेशकों से 60 मिलियन डॉलर तक का इन्वेस्टमेंट हासिल किया है। ऐसा करने के बाद इंक्रेड इस साल जेप्टो के बाद भारत का दूसरा यूनिकॉर्न बन चुका है। इंक्रेड की सहायक कंपनी इंक्रीमेंट वेल्थ ने करीब 36.67 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करके फंडिंग राउंड को लीड किया। इसके अलावा एमजीएमई फैमिली ऑफिस ने 9 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है।
इसके अलावा इन्वेस्टर्स की लिस्ट में आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष रवी पिल्लई और डॉयचे बैंक के सह प्रमुख राम नायक ने 5.4 मिलियन डॉलर और 1.2 मिलियन डॉलर की धनराशि का निवेश किया है। इसके अलावा कई और इन्वेस्टर्स भी इसमें शामिल रहे हैं, जिनमें इंक्रेड स्पेशल ऑपच्य्यूनिटी एंड फंड वीसीसी, वेरेनियम कैपिटल एडवाइजर्स शामिल हैं।

इसके अलावा कई दूसरे निवेशकों ने भी इस स्टार्टअप में अच्छे खासे पैसे लगाए हैं। जिस वजह से इस स्टार्टअप की टोटल फंडिंग के साथ इंक्रेड की वैल्यू अब 1 बिलियन डॉलर से भी ऊपर हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इंक्रेड की मौजूदा वैल्यू 1.03 बिलियन डॉलर की हो गई है।
फर्म ने पिछली बार सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों और सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों से ऋण वित्तपोषण दौर में 68 मिलियन डॉलर जुटाए थे। वित्त वर्ष 2023 के दौरान इंक्रेड के ऑपरेशन में 865.6 करोड़ रुपए हो गए थे। वित्त वर्ष 2022 में 488 करोड़ रुपए की तुलना में 865.6 करोड़ रुपए हो गया है। फाइनेंशियल ईयर इंक्रेड के ऑपरेशन के पैमाने पर 77.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
पिछले साल जोमैटो के साथ की थी साझेदारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने इंक्रेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की थी। जिसके तहत परेशानी मुक्त क्रेडिट सुविधाओं के लिए जोमैटो ने फिनटेक ऋणदाता स्टार्टअप कंपनी इंक्रेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरुआत की थी।
एसएमई लोन के अलावा, वर्किंग कैपिटल लोन, टर्म लोन, चैनल फाइनेंस भी इंक्रेड के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। इसे पर्सनल लोन, मैरिज लोन, मेडिकल लोन, ट्रैवल लोन और एजुकेशन लोन देने के लिए भी जाना जाता है।
आपको बताते चलें कि यह यूनिकॉर्न उस समय बना जब भारत में टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग पिछले 5 सालों में सबसे कम रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस साल 5 दिसंबर तक टेक स्टार्टअप को कुल 7 अरब डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि यह पिछले साल 2022 में प्राप्त की गई 25 अरब डॉलर की फंडिंग की तुलना में करीब 72 प्रतिशत तक कम है।
एक अग्रणी ग्लोबल मार्केट में इंटेलिजेंट प्लेटफार्म के मुताबिक हर स्टेज में फंडिंग में गिरावट देखने को मिली है। इसमें लेट स्टेज फंडिंग में 73 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वही अर्ली स्टेज फंडिंग में 70 प्रतिशत की कमी आई है और सीड स्टेज फंडिंग में 60 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें : Mutual Funds के एसेट बेस में इस साल हुई 9 लाख करोड़ रु की बढ़ोतरी
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications