आपको Indegene IPO में पैसा लगाना चाहिए ? ग्रे मार्केट में जोरदार तेजी, धड़ाधड़ भर रहा इश्यू

Indegene IPO: लाइफ साइंस इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Indegene Ltd का पब्लिक इश्यू निवेशकों को काफी भा रहा है. IPO पहले दिन ही पूरा सब्सक्राइब हो गया. दूसरे दिन भी निवेशकों में पैसा लगाने की होड़ मची हुई है. 7 मई दोहपर ढाई बजे तक इश्यू करीब 5 गुना तक भर चुका है. कंपनी IPO के जरिए 1,841.76 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 430 से 452 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. इश्यू में पैसा लगाने की आखिरी तारीख 8 मई है. जबकि इश्यू 6 मई से ही खुला हुआ है.

बंपर लिस्टिंग की संभावना

निवेशकों में Indegene limited IPO में पैसा लगाने की जबरदस्त होड़ है. क्योंकि ग्रे मार्केट शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. लिस्टिंग के दिन करीब 250 रुपए प्रति शेयर का मुनाफा दे सकता है. शेयर ग्रे मार्केट में करीब 56% की मजबूती दिखा रहा है.

Indegene IPO Subscription Status

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)

QIB 1.60
NII 12.54
रिटेल 3.23
कर्मचारी 2.81
कुल 4.74

Indegene IPO की जरूरी बातें

Indegene IPO में रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 33 शेयर मिलेंगे. इसके लिए न्यूनतम 14916 रुपए का निवेश करना होगा. अधिकतम 13 लॉट के लिए पैसा लगा सकते हैं, जिसके लिए 193,908 रुपए का निवेश करना होगा. IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 9 मई को होगा. फिर रिफंड 210 मई को होगा. BSE और NSE पर शेयर की लिस्टिंग 13 मई यानी अगले हफ्ते 13 मई को होगा.

Indegene IPO

Indegene IPO में पैसा लगाएं या नहीं?

Highbrow Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर तरुण सिंह ने कहा कि लाइफ साइंस मार्केट में मजबूत स्थिति की वजह से Indegene IPO आकर्षक है. इसका फोकस सेक्टर के लिए डिजिटल सॉल्युशंस पर है. खास बात ये है कि कंपनी का सीधा कंपीटिटर नहीं है. ऐसे में निवेशकों के लिए तेजी से बढ़ती लाइफ साइंस इंडस्ट्री में इस कंपनी के जिरए निवेश का बेहतर मौका है. हालांकि, कंपनी के लिए कंपिटेटिव मार्केट डायनमिक्स और हाई वैल्युएशन चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि IPO पर मीडियम टर्म के लिए निवेश का नजरिया है.

Indegene का कारोबार क्या है?

Indegene की शुरुआत साल 1998 में हुई. कंपनी लाइफ साइंस इंडस्ट्री के लिए डिजिटल सर्विस देती है. इसके तहत ड्रग डेवलपमेंट, क्लिनिकल ट्रायल, रेगुलेटरी सबमिशन, फार्माकोविजिलेंस, कंप्लैंट्स मैनेजमेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग सपोर्ट करती है. Indegene मुख्य तौर पर एंटरप्राइज कमर्शियल सॉल्युशंस, ओम्नीचैनल एक्टिवेशन, एंटरप्राइज मेडिकल सॉल्युशंस और एंटरप्राइस क्लिनिकल सॉल्युशंस एंड कंसल्टेंसी सर्विससेज का कारोबार करती है.

IPO मार्केट का हाल

BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक कुल 49 IPOs लॉन्च हुए, जिसमें से मेन बोर्ड पर 24 पब्किल इश्यू लॉन्च. जबकि SME सेगमेंट पर 25 कंपनियों के IPO लॉन्च हुए. अब तक खुले कुल इश्यू में से 41 के शेयर इश्यू प्राइस के ऊपर लिस्ट हुए, जबकि 8 इश्यू की कमजोर लिस्टिंग हुई. निवेशकों की नजर Indegene Limited IPO पर है, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. पहले दिन तक यह इश्यू डेढ़ गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+