Tata Nifty 50 Index Fund : टाटा निफ्टी 50 इंडेक्स फंड टाटा म्यूचुअल फंड की तरफ से पेश किए गए कई म्यूचुअल फंडों में से एक है। इस फंड का मकसद केवल उन कंपनियों के इक्विटी शेयरों में निवेश करके लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना है, निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल हैं। बीते कई सालों में म्यूचुअल फंड निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में यदि आप किसी नयी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह फंड आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसका एक कारण है कि निफ्टी की बड़ी 50 कंपनियों में निवेश करने से इस स्कीम में जोखिम कम हो जाता है। आगे जानिए इस फंड की बाकी डिटेल।

ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड
टाटा निफ्टी 50 इंडेक्स फंड टाटा म्यूचुअल फंड की तरफ से पेश किया गया एक ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड है। इस फंड को टाटा म्यूचुअल फंड ने 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया था। यह एक इक्विटी लार्ज-कैप फंड है। 31 अक्टूबर 2022 तक, फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 319 करोड़ रुपये है। 07 नवंबर 2022 तक, फंड की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 119.9704 रुपये (डायरेक्ट प्लान) है।
कैसी है रेटिंग
टाटा निफ्टी 50 इंडेक्स फंड का बेंचमार्क निफ्टी 50 टीआरआई है। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 3 स्टार और क्रिसिल ने 1 स्टार रेटिंग दी है। मगर जब निवेश की बात आती है तो यह एक बहुत ही अधिक जोखिम वाला फंड हो सकता है।

कम से कम कितना निवेश जरूरी
- न्यूनतम निवेश राशि - 5000 रुपये
- न्यूनतम एसआईपी निवेश - 150 रु
- न्यूनतम अतिरिक्त निवेश - 1000 रुपये
- एक्जिट लोड - 0.25 फीसदी (7 दिनों के भीतर रिडम्पशन पर)
- 30 सितंबर 2022 तक इसका एक्सपेंस रेशियो 0.16 फीसदी है
- इसकी कोई लॉक-इन अवधि नहीं है
लम्पसम निवेश रिटर्न
इस फंड का लम्पसम निवेश सालाना रिटर्न 1 वर्ष में 3.30 फीसदी, 2 वर्ष में 22.92 फीसदी, 3 वर्ष में 15.78 फीसदी, 5 वर्ष में 13.01 फीसदी और शुरुआत के बाद से 13.03 फीसदी रहा है।

अब जानें एसआईपी रिटर्न
इस फंड का एसआईपी सालाना रिटर्न 1 वर्ष में 14.29 फीसदी, 2 वर्ष में 14.26 फीसदी, 3 वर्ष में 19.85 फीसदी और 5 वर्ष में 16.17 फीसदी रहा है। फंड का इक्विटी में 99.69 फीसदी आवंटन है और बाकी 0.31 फीसदी कैश और कैश इक्विवैलेंट में है। फंड का इक्विटी निवेश देखें तो जाइंट कंपनियों में 84.76 फीसदी और लार्ज कैप में 15.24 फीसदी है। कॉन्सेंट्रेशन के मामले में, फंड के पास शेयरों की कुल संख्या 51 है। अधिकांश, लगभग 57.42 फीसदी टॉप 10 स्टॉक में हैं, टॉप 5 में 39.91 फीसदी और टॉप 3 63.76 फीसदी में है।
इन सेक्टरों में है निवेश
फंड ने 14 सेक्टरों में निवेश किया है। इनमें फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कंज्यूमर स्टेपल, ऑटोमोबाइल, मैटेरियल, स्वास्थ्य सेवा, कंस्ट्रक्शन, कम्युनिकेशन, धातु और खनन, सर्विसेज, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, बीमा और रसायन टॉप सेक्टर हैं, जिनमें फंड की अधिकांश होल्डिंग है। फंड की टॉप होल्डिंग में रिलायंस (11.03 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (8.25 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (7.06 फीसदी), इंफोसिस (7.06 फीसदी), और एचडीएफसी (5.62 फीसदी) शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications