नयी दिल्ली। हाल के दिनों में कई प्रबंधित म्यूचुअल फंड्स ने खराब प्रदर्शन किया है। ऐसे में इंडेक्स फंड्स में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां बताना जरूरी है कि अधिक संपत्ति वाले निवेशक, पारिवारिक कार्यालय और खुदरा निवेशक अपने लार्ज-कैप पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में अधिक इंडेक्स फंड खरीद रहे हैं। इंडेक्स फंड्स के प्रबंधन के तहत संपत्ति जून 2019 में 5,700 करोड़ रुपये की तुलना में जून 2020 में दोगुनी होकर 11,000 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही एक्टिव रूप से प्रबंधित फंड्स की संपत्ति जून 2019 में 7.19 लाख करोड़ रुपये से 4.2 फीसदी घट कर 6.89 लाख करोड़ रुपये रह गई। यहां तीन कारण हैं कि जिनके चलते आपको इंडेक्स फंड में निवेश करना चाहिए।
सक्रिय रूप से प्रबंधित फंड्स ने खराब प्रदर्शन किया
लार्ज-कैप फंड अपने बेंचमार्क सूचकांकों को तीन और पांच साल की अवधि में पछाड़ने में नाकामयाब रहे। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 28 में से केवल दो ऐसे लार्ज-कैप फंड्स ने अपने बेंचमार्क सूचकांकों को तीन साल की अवधि में पछाड़ा (बेहतर रिटर्न दिया), जबकि पांच वर्षों में यह 27 में से सिर्फ तीन फंड ऐसे रहे जो अपने सूचकांक से बेहतर कर सके। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लार्ज-कैप फंड्स में अल्फा जेनरेशन पिछले दो से तीन सालों में ध्रुवीकृत रिटर्न (Polarised Returns) के कारण मुश्किल रही है, यही वजह है कि निवेशक इंडेक्स फंड्स पसंद कर रहे हैं।
कम होती है इंडेक्स फंड्स की लागत
इंडेक्स फंड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लागत बचाने में मदद करते हैं। जबकि सक्रिय रूप से (Actively) प्रबंधित इक्विटी फंडों में 1-1.25% के बीच व्यय अनुपात होता है, एक प्लेन वेनिला निफ्टी फंड का व्यय अनुपात 5-10 बेसिस पॉमइंट्स (0.05-0.10 फीसदी) के बीच होता है। जानकारों का कहना है कि यदि आप एक दशक के लिए इंडेक्स फंड में निवेश करते हैं तो फंड प्रबंधन लागत में कुल बचत आपके निवेश का 10-12% हो सकती है। ये लंबे समय में एक बड़ी रकम हो सकती है। निवेशकों के बीच कुछ लोकप्रिय इंडेक्स फंड्स निफ्टी 50, सेंसेक्स, निफ्टी नेक्स्ट 50 और गोल्ड फंड्स हैं।
समझने में आसानी
यह एक और कारण है जिसके कारण निवेशक इंडेक्स फंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कुछ फंड मैनेजरों का मानना है कि सक्रिय फंड्स में मौजूद रुकावटें निवेशकों को इंडेक्स फंड्स की तरफ मोड़ रही हैं। कई निवेशक ऐसे हैं जो मानते हैं कि इक्विटी वैल्यूएशन अभी आकर्षक हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि मौजूदा अनिश्चित परिस्थितियों के कारण कौन सा सेक्टर या स्टॉक आगे बढ़ेगा। ऐसे निवेशकों के लिए, एक ईटीएफ / इंडेक्स फंड, जो भारत की शीर्ष कंपनियों में निवेश करता है, देश की तरक्की के मुताबिक निवेश करने के लिए एक अच्छा ऑप्श है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications