नई दिल्ली, जुलाई 18। म्यूचुअल फंड या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) जो एक अंडरलाइंग बेंचमार्क इंडेक्स के परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है उसे इंडेक्स फंड के नाम से जाना जाता है। शेयर बाजार में पैसा कमाने के लिए आपको एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, इंडेक्स फंड एक लोकप्रिय एसेट क्लास है जो निवेश के ज्यादातर काम को खत्म कर देता है। यानी आपको ज्यादा दिमाग नहीं लगना होता। ये फंड रिसर्च या बाजार के एक्सपीरियंस की आवश्यकता के बिना प्रोफिट के लिए कम लागत और डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो की पेशकश करता है। यहां, हम एक इंडेक्स फंड की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जो विशेष रूप से इंडेक्स फंड का एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स प्लान है। यह फंड निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का निप्पॉन इंडिया इंडेक्स फंड है। इस फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया इंडेक्स फंड - एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स प्लान
यह म्यूचुअल फंड 11 साल पुराना इंडेक्स फंड है जो सितंबर में 12 साल का हो जाएगा। इसे 28 सितंबर 2010 को निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया था। पहले इसे निप्पॉन इंडिया इंडेक्स फंड-सेंसेक्स प्लान के नाम से जाना जाता था। डायरेक्ट प्लान ग्रोथ ऑप्शन के तहत इस इंडेक्स फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 282.71 करोड़ रुपये की है।
कितना है एक्सपेंस रेशियो
इसका एक्सपेंस रेशियो 0.15% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो 0.27% की तुलना में कम है। 14 जुलाई 2022 को इसकी हाल ही में घोषित एनएवी 27.9173 रुपये है। फंड को क्रिसिल ने 2-स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 4-स्टार रेटिंग दी है। यानी आपका पैसा काफी हद तक सेफ रहेगा। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है।
कम से कम जरूर निवेश राशि
निवेशक इस फंड में एकमुश्त राशि या एसआईपी के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं। एकमुश्त यानी लम्पसम तरीके से निवेश शुरू करने के लिए, आवश्यक न्यूनतम राशि 5000 रुपये है, और एसआईपी के माध्यम से निवेश करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। निवेशक अपने निवेश में अतिरिक्त राशि भी निवेश कर सकता है। अतिरिक्त निवेश के लिए, आवश्यक न्यूनतम राशि 1000 रुपये है।
कितना दिया रिटर्न
पिछले 1 साल में लम्पसम रिटर्न (सालाना) 2.02% रहा। पिछले 2 वर्षों में इसने 22.74% (एफडी से करीब 3 गुना) रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में इसने सालाना 12.31% रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 11.73% रिटर्न प्राप्त दिया है।
चेक करें एसआईपी रिटर्न
पिछले 1 साल इसका एसआईपी से वार्षिक रिटर्न -9.78% और पिछले 2 वर्षों में 7.49% रिटर्न रहा है। पिछले 3 साल में इस फंड का सालाना रिटर्न 13.36 फीसदी रहा है। जबकि 5 सालों का सालों का एसआईपी रिटर्न 12.34 फीसदी रहा है।
कैसा है पोर्टफोलियो
यह एक इक्विटी इंडेक्स फंड है, इसलिए इसका अधिकांश निवेश घरेलू इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में है। इसका इक्विटी में 99.57 फीसदी निवेश है, जिसमें से 89.74 फीसदी लार्ज-कैप शेयरों में हैं। इसकी इक्विटी में प्रमुख होल्डिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications