नई दिल्ली, मई 15। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें हफ्ते कम हुआ है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 6 मई 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान यह 1.774 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 595.954 अरब डॉलर बचा है। जहां तक कारण की बात है तो विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की मुख्य वजह विदेशी परिसंपत्ति आस्तियों (एफसीए) में भारी गिरावट का होना है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.06 ट्रिलियन डॉलर
भारत 595,954 बिलियन डॉलर
रूस 592,100 बिलियन डॉलर
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दर्ज हो रही है गिरावट
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पूर्व के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.695 अरब डॉलर कम होकर 597.728 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं मार्च 2022 तक 6 हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार करीब 28.05 अरब डॉलर कम हो चुका है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की वजह
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) में कमी की वजह से आईं हैं, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंकड़ों के अनुसार एफसीए 1.968 अरब डॉलर कम होकर 530.855 अरब डॉलर बचा है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व बढ़ा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.739 अरब डॉलर हो गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.370 अरब डॉलर हो गया है। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.99 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications