नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अप्रैल 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 2.415 अरब डॉलर घटकर 576.869 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी शुक्रवार को मिली है। इससे पहले के 26 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पूर्व 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई के स्तर पर था।

विदेशी मुद्रा के लिहाज से टॉप 5 देश
चीन के पास है 3.29 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार
जापान के पास है 1.36 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार
स्विटरलैंड के पास है 107.48 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार
भारत के पास है 579.28 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार
रूस के पास है 574.80 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

ये हैं आरबीआई के ताजा आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2 अप्रैल 2021 को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट के चलते विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा होती हैं।
जानिए कितना घटा एफसीए
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 1.515 अरब डॉलर घटकर 536.438 अरब डॉलर के स्तर पर रह गया है। एफसीए को दर्ज तो डॉलर में किया जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्तियां शामिल की जाती हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 88.4 करोड़ डॉलर घटकर 34.023 अरब डॉलर रह गया।

जानिए आईएमएफ के पास कितना है विशेष आहरण अधिकार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.486 अरब डॉलर रह गया है। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.923 अरब डॉलर रह गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications