नई दिल्ली, अगस्त 29। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.47 अरब डॉलर कम होकर 616.895 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि इस गिरावट की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी आना रहा है। वहीं इससे पहले, 13 अगस्त, 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.099 अरब डॉलर कम होकर 619.365 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। इससे पहले 6 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 621.464 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर था।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया के टॉप् 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.38 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 बिलियन डॉलर
- भारत 616.890 बिलियन डॉलर
- रूस 595.600 बिलियन डॉलर

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक डाटा के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का घटना रहा है। यह कुल भंडार का काफी बड़ा हिस्सा होता है। इस दौरान एफसीए 3.365 अरब डॉलर कम होकर 573.009 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। डॉलर के लिहाज से बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव को शामिल किया जाता है।

भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान गोल्ड रिजर्व 91.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.249 अरब डॉलर के स्तर पर आग गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर घटकर 1.541 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं। आरबीआई के अनुसार समीक्षाधनी सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर कम होकर 5.096 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications