नई दिल्ली। कोरोना का कहर हर जगह दिखाई दे रहा है। इससे न कंपनियां अछूती हैं, न सरकारें और न ही रिजर्व बैंक। रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार बीते एक हफ्तें में तेजी से नीचे आ गया है। बीते हफ्ते गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 474.66 अरब डॉलर रह गया है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को खत्म हफ्ते में 90.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 474.66 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है कि इस गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का घटना है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 6 मार्च को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था.
स्वर्ण भंडार भी कम हुआ
साल 2020-21 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 3 अप्रैल को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 439.12 अरब डॉलर रह गई। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर घटकर 30.55 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर हो गया। वहीं आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 3.57 अरब अरब डॉलर रह गया।
कोरोना के चलते बढ़ रही दिक्कतें
कोरोना महामारी के चलते भारत सहित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। यही कारण है कि कारोबार तेजी से घटा है। इसके चलते विदेशी निवेशक तेजी से पैसा निकाल रहे हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का यही बड़ा कारण बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : किस डर से सरकार ने खरीदा 15 हजार किलो सोना, देखें आंकड़ा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications