नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 10वें सप्ताह बढ़ता हुआ 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 450 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.48 अरब डॉलर बढ़कर 451.08 अरब डॉलर पर रहा, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
जानिए 1 हफ्ते में कितना बढ़ा
यह पहला मौका है जब यह आँकड़ा 450 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। इससे पहले 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.60 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आँकड़ों में बताया गया है कि 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.64 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 419.37 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी घटी
हालाँकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 14.8 करोड़ डॉलर घटकर 26.65 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर घटकर 3.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया।
जानिए चीन का विदेशी मुद्रा भंडार
चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंध ब्यूरो ने कहा कि इस साल अगस्त के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 31.072 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। यह जुलाई माह की तुलना में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि है। वहीं इस साल की शुरुआत की तुलना में 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक रहा। चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंध ब्यूरो के प्रवक्ता वांग छ्वनयिंग ने कहा कि अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा बाजार सुव्यवस्थित रहा है और विदेशी मुद्रा की आपूर्ति व मांग में बुनियादी तौर पर संतुलन बना रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास, व्यापारी परिस्थिति और भू-राजनीति जैसे अनेक तत्वों से प्रभावित होकर प्रमुख देशों के बान्ड की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वांग ने कहा कि चीन में आर्थिक पैमाना बहुत विशाल है। चीन में विकास की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं है। इन सबने विदेशी मुद्रा के भंडार के पैमाने में स्थिरता बरकरार रखने के लिए दृढ़ आधार तैयार किया है।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान : पैसा न मिले तो जानें किस अधिकारी से करें संपर्क
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications