नई दिल्ली, दिसंबर 12। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 दिसंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 1.783 अरब डॉलर घटकर 635.905 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटा है। यह जानकारी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है। इन आंकड़े के अनुसार इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 271.3 करोड़ डॉलर घटकर 637.687 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में ये हैं दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.39 ट्रिलियन डालर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डालर
- स्विटरलैंड 1.087 ट्रिलियन डालर
- भारत 635.905 बिलियन डालर
- रूस 622.800 बिलियन डालर

ये है गिरावट का बड़ा कारण
आरबीआई की तरफ से जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 3 दिसंबर 2021 को खत्म हुए समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का बड़ा कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट का आना रहा है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होता है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 1.483 अरब डॉलर घटकर 573.181 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट बढ़ को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में दर्ज हुई गिरावट
वहीं समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 40.7 करोड़ डॉलर कम होकर 38.418 अरब डॉलर रह गया है। इसके विपरीत अलाव आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 9 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.126 अरब डॉलर हो गया है। अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर हो गया।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications