Forex: विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) में बीते दिनों बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आंकड़े जारी कर बताया है कि 9 फरवरी 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 5.24 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं इससे ठीक एक हफ्ते पहले विदेशी मुद्रा भंडार में 5.73 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला था। इस गिरावट के बाद भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दुनिया का पांचवां बड़ा विदेशी भंडार है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन: 3.43 ट्रिलियन डॉलर
जापान: 1.29 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड: 733,629 बिलियन डॉलर
भारत: 617.23 बिलियन डॉलर
रूस: 580,400 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।

आरबीआई ने ने बताया है कि विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 बिलियन डॉलर घटकर 617.23 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। इसके पहले हफ्ते में यह 622.469 बिलियन डॉलर के स्तर पर था। आरबीआई के मुताबिक विदेशी करेंसी एसेट्स में भी भारी कमी आई है। इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स 4.80 अरब डॉलर की कमी के साथ 546.52 बिलियन डॉलर पर आ गया है।
इस गिरावट के बाद एफसीए घटकर 546.52 बिलियन डॉलर रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
आरबीआई ने बताया है कि इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी गिरावट देखने को मिली है। आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 350 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 47.73 बिलियन डॉलर पर आ गया है। एसडीआर में भी गिरावट आई है, और ये घटकर 55 मिलियन डॉलर घटकर 18.13 बिसियन डॉलर रहा है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) में जमा रिजर्व में भी गिरावट आई है और ये 28 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.82 बिलियन डॉलर रहा है।
जानिए पिछले हफ्ते क्या रही रुपये की चाल
- शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 83.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 83.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 83.03 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी घटबढ़ के 83.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ
- सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 83.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications