नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.518 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 575.29 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 20 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते के लिए ये आंकड़े जारी किए हैं। इससे पिछले 13 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.277 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 572.771 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

एफसीए में दर्ज हुई बढ़ोत्तरी
समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़त का होना रहा है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा है। आरबीआई के साप्ताहिक डेटा के अनुसार, एफसीए 2.835 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 533.103 अरब डॉलर पर स्तर पर आ गया है। फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर की टर्म में देखा जाता है। इसमें विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट का असर शामिल रहता है।
हालांकि स्वर्ण भंडार में गिरावट आई
वहीं आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 339 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 36.015 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स 4 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.492 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास देश के भंडार की स्थिति भी 19 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.680 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है।
6 महीनों में आया 30 अरब डॉलर का एफडीआई
सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 15 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर रहा है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग की तरफ से जारी किए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर 2019-20 के दौरान भारत में 26 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। जुलाई में भारत को 17.5 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मिला था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications