नई दिल्ली, मई 9। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अप्रैल को खत्म सप्ताह में 3.913 अरब डॉलर की बढत के साथ 588.02 अरब डॉलर पर पहुंचा गया है। उससे पहले 23 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.701 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 584.107 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहा है और यह इसी साल 29 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया था।

जून में पहली बार हुआ था 500 अरब डॉलर का स्तर
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने पिछले वर्ष जून में पहली बार 500 अरब डॉलर को पार किया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में 4.413 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इससे इन परिसंपत्तियों का मूल्य बढ़कर 546.059 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए में डॉलर समेत यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है, हालांकि इनके मूल्य की गणना डॉलर के भाव में ही की जाती है।
स्वर्ण भंडार की वैल्यू घटी
आरबीआई की तरफ दी जानकारी के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में भारत का स्वर्ण भंडार का मूल्य 50.5 करोड़ डॉलर घटकर 35.464 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं, आईएमएफ (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.508 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 2 करोड़ डालर बढ़कर 4.99 अरब डॉलर हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications