Latest figures of India's foreign exchange reserves: बीते 17 नवंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.077 अरब डॉलर बढ़कर 595.397 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पहले, बीते 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 462 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 नंवबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान भंडार 5.077 बिलियन डालर बढ़कर 595.397 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार में 462 मिलियन डॉलर की कमी आई थी और यह 590.321 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.11 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.23 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 876,985 बिलियन डॉलर
- भारत: 595,397 बिलियन डॉलर
- रूस: 581,200 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) बढ़ी हैं। बीते 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान एफसीए में 4.39 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब एफसीए 526.39 बिलियन डॉलर हो गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
वहीं 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी बढ़ी है। इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 527 मिलियन डॉलर बढ़कर 46.04 बिलियन डॉलर की हो गई है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 120 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.13 बिलियन डॉलर हो गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 42 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 4.83 बिलियन डॉलर हो गया है।
वहीं पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की हालत स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात ही हो पा रहा है। बीते 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.33 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 12.30 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications