नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.554 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 16.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.865 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले इस विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ सप्ताहों से निरंतर तेजी बनी हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 50.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.615 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति शामिल होती हैं।
स्वर्ण का भंडार भी बढ़ा
वहीं आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का स्वर्ण भंडार का मूल्य 17.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.421 अरब डॉलर हो गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर बढ़कर 1.517 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार मामूली रूप से घटकर घटकर 5.001 अरब डॉलर रह गया।
हर हफ्ते जारी होते है विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े आरबीआई हर हफ्ते जारी करता है। देश की आर्थिक स्थिति कैसी है, यह जानने के लिए उस देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर नजर डाली जा सकती है। अगर यह मुद्रा भंडार किसी देश के एक साल के आयात के लिए पर्याप्त है तो उसे अच्छा माना जाता है। भारत में विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के आयात से ज्यादा के लिए भी पर्याप्त है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications