Forex Reserves of India: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि 2 फरवरी 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.73 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 622.46 बिलियन डॉलर हो गया है।
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 2 फरवरी को खत्म हफ्ते तक विदेशी मुद्रा भंडार 5.736 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 622.469 बिलियन डॉलर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते में 616.733 बिलियन डॉलर था। आरबीआई के डेटा के अनुसार विदेशी करेंसी एसेट्स 5.186 अरब डॉलर बढ़कर 551.133 बिलियन डॉलर हो गया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.43 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.29 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 733,629 बिलियन डॉलर
- भारत: 622,469 बिलियन डॉलर
- रूस: 586,400 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
वहीं भारत के गोल्ड रिजर्व में भी इस दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 608 मिलियन डॉलर बढ़कर 48.08 बिलियन डॉलर हो गई है। गोल्ड रिजर्व में यह बदलाव सोने के रेट में बदलाव के चलते होता है। लेकिन कई बार यह बदलाव गोल्ड रिजर्व में सोने की नई खरीद के चलते भी होता है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान एसडीआर में गिरावट आई है। एसडीआर घटकर 18.18 बिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) में जमा रिजर्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह 4.86 बिलियन डॉलर के स्तर पर बना रहा।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
शुक्रवार को कमजोर हुआ था रुपया
जहां तक डॉलर के खिलाफ रुपये की बात है तो बीते शुक्रवार को यह 8 पैसे की कमजोरी के साथ 83.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए पिछले 5 दिनों के रुपये का क्लोजिंग स्तर
- शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ 83.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 82.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 82.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी घटबढ़ के 83.06 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 83.06 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications