नई दिल्ली, अप्रैल 18। भारत का का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 4.34 अरब डॉलर बढ़कर 581.21 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर घटकर 576.28 अरब डॉलर रहा गया था और 26 मार्च 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.99 अरब डॉलर घटकर 579.28 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

टॉप 5 विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश
चीन के पास 3.29 ट्रिलियन डालर
जापान के पास 1.36 ट्रिलियन डालर
स्विटरलैंड के पास 1.07 ट्रिलियन डालर
भारत के पास 581.21 अरब डालर
रूस के पास 580.50 अरब डालर

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ी
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार, 29 जनवरी, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 590.18 अरब डॉलर के स्तर पर था, जो अब तक का टॉप स्तर है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 9 अप्रैल 2021 को खत्म समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा होती हैं। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 3.02 अरब डॉलर बढ़कर 539.45 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्तियां शामिल की जाती हैं।

जानिए कितना है सोने का आरक्षित भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 1.30 अरब डॉलर बढ़कर 35.32 अरब डॉलर हो गया। वहीं आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.95 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications