नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते के उछाल आई है। इस उछाल के साथ भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 8 जनवरी 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 75.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 586.082 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा गया। उससे पिछले सप्ताह के दौरान भी भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.483 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई थी। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 585.324 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

इससे पहले गिरा था विदेशी मुद्रा भंडार
उससे भी पिछले सप्ताह के दौरान यानी 25 दिसंबर, 2020 को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार गिरावट दर्ज की गई थी और यह 580.841 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले वर्ष 5 जून 2020 को खत्म सप्ताह के दौरान पहली बार 500 अरब डॉलर और 9 अक्टूबर 2020 को खत्म सप्ताह के दौरान 550 अरब डॉलर के पार निकला था।
भंडार में विदेशी मुद्रा बढ़ी
8 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में अच्छी बढ़त देखी गई। इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों पर दिखा। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का मूल्य 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.791 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। एफसीए में अमेरिकी डॉलर को छोड़ यूरो, पाउंड व अन्य मुद्राओं को शामिल किया जाता है। इसकी गणना भी डॉलर के मूल्य में ही होती है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 56.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.594 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार पिछले सप्ताह अपरिवर्तित रहने के बाद 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.515 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार 3.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.181 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications