नई दिल्ली, अगस्त 15। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 अगस्त, 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 621.464 अरब डॉलर की रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। देश में रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े हर सप्ताह में जारी करता है। वहीं पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा 6 अगस्त 2021 को जारी आंकड़ों के अनुसार 17,622.7 मिलियन डॉलर के स्तर पर था।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.386 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.086 ट्रिलियन डॉलर
भारत 621.46 बिलियन डॉलर
रूस 599.30 बिलियन डॉलर

रिजर्व बैंक से मिले आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई, 2021 को समाप्त हुए हफ्ते से पहले के हफ्ते में 9.427 अरब डॉलर बढ़कर 620.576 अरब डॉलर की रिकॉर्ड स्तर पर आ गया था। वहीं 23 जुलाई 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 1.581 अरब डॉलर कम होकर 611.149 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले 16 जुलाई 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है।
एफसीए में 1.508 अरब डॉलर की बढ़त
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान नविदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) में हुई बढ़त के चलते है। यह संपूर्ण विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक है। समीक्षाधनी सप्ताह के दौरान एफसीए में 1.508 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 577.732 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर के रूप में दर्ज होने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
स्वर्ण भंडार में 58.8 करोड़ डॉलर की गिरावट
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व 58.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.057 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर कम होकर 1.551 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 करोड़ डॉलर से घटकर 5.125 अरब डॉलर रह गया है।

जानिए पाकिस्तान का विदेशी भंडार
वहीं पाकिस्तान का विदेश मुद्रा भंडार 17,846 मिलियन डॉलर है। पाकिस्तान के स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय बैंक द्वारा रखे गए विदेशी मुद्रा भंडार में साप्ताहिक आधार पर 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 6 अगस्त 2021 को जारी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार 17,622.7 मिलियन डॉलर रहा है। वहीं 30 जुलाई 2021 को यह 17846 मिलियन डॉलर की तुलना में 223 मिलियन डॉलर घटा है। वहीं पाकिस्तान के पास 64.65 टन सोने का भंडार है। वहीं भारत के पास 705.6 टन गोल्ड रिवर्ज है। इस प्रकार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार और स्वर्ण भंडार यानी दोनों में पाकिस्तान से काफी ज्यादा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications