नयी दिल्ली। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 15 प्रतिशत बढ़ कर 30 अरब डॉलर रहा। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग की तरफ से जारी किए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर 2019-20 के दौरान भारत में 26 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। जुलाई में भारत को 17.5 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मिला था।

किस सेक्टर को मिला ज्यादा एफडीआई
अप्रैल-सितंबर 2020-21 के दौरान अधिकतम एफडीआई आकर्षित करने वाले सेक्टरों में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (17.55 अरब डॉलर), सर्विसेज (2.25 अरब डॉलर), ट्रेडिंग (949 अरब डॉलर), रसायन (437 अरब डॉलर) और ऑटोमोबाइल (417 अरब डॉलर) शामिल हैं। सिंगापुर 8.3 अरब डॉलर के निवेश के साथ भारत में एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा। इसके बाद अमेरिका (7.12 अरब डॉलर), केमैन आइलैंड्स (2.1 अरब डॉलर), मॉरीशस (2 अरब डॉलर), नीदरलैंड्स (1.5 अरब डॉलर), यूके (1.35 अरब डॉलर), फ्रांस (1.13 अरब डॉलर) और जापान (65.3 करोड़ डॉलर) रहे। इसके अलावा डीपीपीआईटी के अनुसार कुल एफडीआई (पुनर्निवेशित आय सहित) लगभग 40 अरब डॉलर रहा।
एफडीआई की भूमिका अहम
एफडीआई इकोनॉमिक ग्रोत का प्रमुख चालक होता है। ये किसी देश के आर्थिक विकास के लिए नॉन-डेब्ट फाइनेंस का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में एफडीआई सुधार किए हैं, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और कोयला खनन शामिल हैं।
जीडीपी में गिरावट
कोरोना संकट में भारत को इतना एफडीआई तब मिला है जब पिछली लगातार दो तिमाहियों में भारती जीडीपी की भारी गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 23.9 फीसदी गिरी थी। जबकि जुलाई-सितंबर में ये 7.5 फीसदी घटी है। दूसरी तिमाही में जीडीपी के आकंड़े उम्मीद से बेहतर रहे। असल में आरबीआई और रेटिंग एजेंसी 8.6 फीसदी गिरावट का अनुमान लगा रहे थे। पर लगातार दूसरी तिमाही में जीडीपी घटने के चलते अब तकनीकी तौर पर भारत आर्थिक मंदी में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications