India-US Trade News: यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत की ट्रेड डील के तहत एक बड़े प्रपोजल लाने की प्लानिंग कर रही है। भारत सरकार हार्ले-डेविडसन बाइक पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी (टैरिफ) को पूरी तरह खत्म करने पर विचार कर रही है क्योंकि अधिक टैरिफ लगने से इन बाइक्स की कीमतें काफी ज्यादा हो जाती हैं। अब सरकार इस टैक्स को शून्य करने पर विचार कर रही है।

इन बाइक्स पर घट सकती है इंपोर्ट ड्यूटी
पिछले कुछ सालों से अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड रिलेशन को मजबूत करने की कोशिश चल रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट मुताबिक, भारत 750cc या उससे ज्यादा इंजन क्षमता वाली महंगी बाइक्स पर इंपोर्ट ड्यूटी (टैरिफ) पूरी तरह खत्म करने पर विचार कर रहा है। इससे पहले भारत सरकार ने बजट में 1600cc तक की बाइक्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 50% से घटाकर 40% कर दी थी और अब अगर ये नई टैरिफ नीति पर अमेरिका राजी हो जाता है तो 750cc या उससे ऊपर की सभी बाइक्स पर ये ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो सकती है।
अमेरिका और भारत के बीच बनेगा मजबूत रिलेशन
अगर यह टैरिफ बदलाव लागू होता है, तो भारत में हार्ले-डेविडसन बाइक्स की कीमतें 20-30% तक कम हो सकती हैं। इससे बाइक खरीदारों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, जीएसटी और अन्य टैक्स लागू रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर कीमत कम होगी।
भारत सरकार इस समय अमेरिका के साथ एक बड़े समझौते पर काम कर रही है। इसमें सिर्फ मोटरसाइकिलें ही नहीं, बल्कि ऑटो पार्ट्स पर भी टैक्स हटाने की बात हो रही है। भारत का मानना है कि ऑटो पार्ट्स के मामले में वह अच्छा एक्सपोर्ट कर सकता है और देश के भीतर इसका ज्यादा विरोध भी नहीं होगा।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को "टैरिफ किंग" कहकर आलोचना की थी। उनका कहना था कि भारत विदेशी चीजों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। खासकर हार्ले-डेविडसन जैसी बाइक्स पर टैक्स को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
फिलहाल भारत के Ministry of Heavy Industries ने इस बातचीत पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल भारत सहित 75 देशों पर लगाए अपने अतिरिक्त टैरिफ को 90 दिन के लिए रोक दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications