नई दिल्ली, जुलाई 7। आज के समय में नौकरी को लेकर बहुत मारामारी है। सरकारी तो दूर लोग प्राइवेट कंपनियों में अच्छी नौकरी नहीं खोज पा रहे हैं। खास शिक्षा और टैलेंट के बावजूद भी लोगों के पास ढंग की नौकरी नहीं है। पर अब पोस्ट ऑफिस में मौका आया है एक बेहतरीन नौकरी पाने का। इंडिया पोस्ट ने 2022 की खास भर्तियां निकाली हैं, जिन पर चुने गए लोगों को शानदार सैलेरी दी जाएगी। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कब है लास्ट डेट
इंडिया पोस्ट में कई ट्रेड के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से भर्ती वर्ष 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2022 17:00 बजे तक है और उम्मीदवारों के चयन की प्रोसेस कुछ शर्तों पर आधारित होगी। इनमें आवश्यक योग्यता वाले उम्मीदवारों में से स्किल्ड आर्टिसंस का चयन एक प्रतियोगी ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ये टेस्ट स्पेसिफिक ट्रेड में सिलेबस पर आधारित होगा।
कितनी होगी सैलेरी
स्किल्ड आर्टिसंस के लिए वेतनमान 19900 रु से 63200 रु (7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में स्तर 2) तक और स्वीकार्य भत्ते हैं। ध्यान रहे कि 01.07.2021 को आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन पदों के लिए इंडिया पोस्ट में भर्तियां निकली हैं उनमें एमवी मैकेनिक 2 और एमवी इलेक्ट्रिशयन, वेल्डर, कार्पेंटर, टायरमैन और कॉपर टिनस्मिथ की 1-1 पोस्ट शामिल हैं।
बदलाव हो सकते हैं
अधिसूचित भर्तियां परिवर्तन के अधीन हैं और जारी करने वाला प्राधिकारी बिना कोई कारण बताए अधिसूचना को संशोधित या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। आयु सीमा में छूट (आरक्षण पदों के लिए), एससी- 05 वर्ष, ओबीसी- 03 वर्ष तक है। मगर अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आयु छूट नहीं दी जाएगी।
एजुकेशन और अन्य क्वालिफिकेशंस
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक वर्ष के अनुभव के साथ आठवीं कक्षा पास होना जरूरी। उम्मीदवार जो एमवी मैकेनिक ट्रेड के लिए आवेदन करता है, उसके पास टेस्टिंग के लिए सेवा में किसी भी वाहन को चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस (एचएमवी) होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
यदि आप एक से अधिक ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो प्रत्येक आवेदन को एक अलग लिफाफे में भेजें और उम्मीदवार को लिफाफे और आवेदन पर विशेष रूप से "ऐप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ स्किल्ड आर्टिसन इन ट्रेड" लिखा जाना चाहिए और मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, गुड्स शेड रोड, कोयंबटूर - 641001 को इसे एडरेस किया जाना चाहिए। इसे केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत पोस्ट के माध्यम से ही भेजा जाना चाहिए। आवेदन करने का कोई अन्य तरीका अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन 1 अगस्त, 2022 को या उससे पहले 17.00 बजे तक प्राप्त हो जाना चाहिए। ऐसे आवेदन जिनमें व्यापक जानकारी की कमी है या प्रमाणपत्रों की प्रतियां शामिल नहीं हैं, या ऐसे आवेदन जिनमें प्रमाण पत्र की एक प्रति/प्रतियां शामिल हैं, लेकिन स्वयं - सत्यापन शामिल नहीं हैं, सूचना या सूचना के बिना अस्वीकार कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications