देश में अप्रैल से जून के दौरान आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार धीमी रही. सरकार की ओर से शुक्रवार यानी 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक Q1 में GDP ग्रोथ 5 तिमाहियों में सबसे निचले स्तर पर आ गई. FY25 की जून तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी रही, जोकि पिछली तिमाही में 7.8 फीसदी थी.
RBI ने FY25 की पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 7.1 फीसदी कर दिया था. सालाना आधार पर GVA ग्रोथ 8.3 फीसदी से घटकर 6.8 फीसदी पर आ गई है. पिछली तिमाही में 6.3 फीसदी था.
धीमी पड़ी ग्रोथ की रफ्तार!
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जून तिमाही में एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट Q1 में 2 फीसदी पर रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3.7 फीसदी और पिछली तिमाही में 0.6 फीसदी पर थी. माइनिंग ग्रोथ 7.2 फीसदी रही, जोकि सालभर पहले 7 फीसदी थी.
मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ सालाना आधार पर 5 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो गई. कंस्ट्रक्शन ग्रोथ भी 8.6 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी हो गई. इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ रेट 3.2 फीसदी से उछलकर 10.4 फीसदी पर पहुंच गई.
GDP क्या होती है?
सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) किसी भी देश की आर्थिक गतिविधि का एक व्यापक माप है. यह किसी देश में एक निश्चित समय अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल वैल्यू को दर्शाता है. GDP को किसी देश की आर्थिक हेल्थ का एक व्यापक स्कोरकार्ड माना जाता है. इसका कैलकुलेशन प्रोडक्शन, खर्च, और इनकम से किया जाता है.

GDP ग्रोथ पर RBI का अनुमान
देश के सेंट्रल बैंक यानी RBI ने FY25 की पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 7.1 फीसदी कर दिया था. वहीं, Q2 के लिए 7.2% का अनुमान दिया है. तीसरी तिमाही के लिए 7.3 फीसदी का अनुमान है. चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए रिजर्व बैंक ने GDP ग्रोथ की दर 7.2 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है. गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली MPC ने अगस्त पॉलिसी में दरों में लगातार 9वीं बार कोई बदलाव नहीं किया था.
जुलाई में 8 कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ 6.1%
8 कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ बढ़कर जुलाई में 6.1 फीसदी रही, जोकि पिछले महीने 5.1 फीसदी थी. हालांकि, सालाना आधार पर कोर ग्रोथ में गिरावट आई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 6.6 फीसदी रही थी. सालाना आधार पर जुलाई में कोल आउटपुट 6.8 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान क्रूड ऑयल आउटपुट 2.9 फीसदी घटा है. नैचुरल गैस आउटपुट 1.3 फीसदी घटा है. पेट्रोलियम रिफाइनरी आउटपुट पिछले साल की तुलना में 6.6 फीसदी बढ़ा है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फर्टिलाइजर आउटपुट जुलाई में 5.3 फीसदी बढ़ा है. स्टील आउटपुट भी 7.2 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान सीमेंट आउटपुट 5.5 फीसदी बढ़ा है. इलेक्ट्रिसिटी आउटपुट 7 फीसदी बढ़ा है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications