CPI Inflation Rate: देश में लोकसभा चुनाव की जंग जारी है. चुनावी मुद्दों में महंगाई भी शामिल हैं. ऐसे में महंगाई को लेकर बड़ा अपडेट आया है. अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 10 महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया है. CPI महंगाई दर अप्रैल में 4.83% रही, जोकि मार्च महीने में 4.85% रही थी. वहीं, एक साल पहले अप्रैल में ये 4.70% थी.अच्छी बात ये है कि महंगाई दर रिजर्व बैंक यानी RBI के दायरे में है, जोकि 4% (+2/-2) है. लेकिन खाद्य महंगाई दर ने टेंशन बढ़ा दी है. अप्रैल में खाद्य महंगाई की दर 8.52% से बढ़कर 8.70% पर पहुंच गया. सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग (MoSPI) ने सोमवार को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए.
अप्रैल में बढ़ी खाद्य महंगाई
शहरी महंगाई दर अप्रैल में 4.11% पर आ गया, जोकि पिछले महीने 4.14% पर था. मासिक आधार पर ग्रामीण महंगाई दर 5.51% से घटकर 5.43% पर आ गया है. इस दौरान CPI कोर महंगाई दर बिना बदलाव के 3.2% पर बरकरार रहा. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अप्रैल में रिटेल महंगाई दर भले ही थोड़ा नीचे आया है. लेकिन खाद्य महंगाई दर का बढ़ना चिंता का विषय है.

अप्रैल में बढ़ी खाद्य महंगाई
शहरी महंगाई दर अप्रैल में 4.11% पर आ गया, जोकि पिछले महीने 4.14% पर था. मासिक आधार पर ग्रामीण महंगाई दर 5.51% से घटकर 5.43% पर आ गया है. इस दौरान CPI कोर महंगाई दर बिना बदलाव के 3.2% पर बरकरार रहा. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अप्रैल में रिटेल महंगाई दर भले ही थोड़ा नीचे आया है. लेकिन खाद्य महंगाई दर का बढ़ना चिंता का विषय है. अप्रैल सब्जियों की महंगाई दर 27.80% पर आ गई, जोकि मार्च में 28.30% थी.
अनाज और दालें हुईं सस्ती
अनाज और दालों के लिए महंगाई दर अप्रैल में गिरी है. अनाज की महंगाई दर 8.63% और दालों की महंगाई दर 16.84% रही. फ्यूल और लाइट महंगाई दर अप्रैल में -4.24% रही. क्लोदिंग और फुटवीयर महंगाई दर 2.85% और हाउसिंग सेक्टर की महंगाई दर 2.68% रही.
RBI गवर्नर ने जताई थी चिंता
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अप्रैल पॉलिसी में कहा थारिजर्व बैंक महंगाई दर में बढ़ोतरी को लेकर सतर्क है. फूड प्राइसेज में अनिश्चितता की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा अभी भी बना हुआ है. ग्लोबल लेवल पर महंगाई दर लक्ष्य के करीब है. महंगाई में कमी से निजी खपत में बढ़ोतरी देखने को मिली. फरवरी महीने में महंगाई दर 5.1% पर है. मार्च महीने के लिए महंगाई दर 5.2% पर रहने का अनुमान है. 2024 के पहले 3 महीने में महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है. इसमें ब्याज दरों को जस का तस रखने का फैसला लिया गया था.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications