Bank Vacancy 2024: बैंक में नौकरी पाने का आपको एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। इंडियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (स्केल-I) की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी जमकर हो रहे हैं। इंडियन बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप 2 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 300 पदों पर लोकल बैंक ऑफिसर के तौर पर सेलेक्शन किया जाएगा।

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए योग्यता (Indian Bank Recruitment 2024 Local Bank Officer Eligibility)
लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आपकी उम्र 1 जुलाई 2024 को 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांग को दस साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए। इंडियन बैंक भर्ती 2024 अभियान के जरिए कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें तमिलनाडु में 10, आंध्र प्रदेश में 50, तेलंगाना में 50, महाराष्ट्र में 4, कर्नाटक में 35 और गुजरात में 15 सीटें हैं।
इतनी देनी होगी एप्लीकेशन फीस (Indian Bank Recruitment 2024 Local Bank Officer Application Fees)
इंडियन बैंक की लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए जनरल कैटेगरी के लोगों के उम्मीदवार को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये का एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
ऐसे करें लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए अप्लाई ( Indian Bank Vacancies)
सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। होमपेज पर, करियर सेक्शन में लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें और इसपर रजिस्ट्रेशन करें। फिर आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरें और इसे चेक करके सबमिट कर दें। इसके बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा।
इस तरह से होगा सेलेक्शन
सेलेक्श के लिए लिखित परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य अर्थशास्त्र, इंग्लिश, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन के कुल 155 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज 80:20 है। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। आप अगर इस पद के लिए सेलेक्ट हो जाते हैं तो भर्ती होने के बाद बेसिक सैलरी 48,400 रुपये हर महीने की होगी।
इन पदों पर भी हो रही है भर्ती
नैनीताल बैंक लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), आईटी ऑफिसर, मैनेजर आईटी और सीए (CA) की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। वहीं फॉर्म और एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2024 है। बैंक ने इस वैकेंसी का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जारी कर दिया है।
इसके लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी है। इसके अलावा इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21-25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आपको बता दें कि आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications