Indian Bank: बड़े भारतीय बैंक पश्चिम देशों के प्रतिबंधों के डर से रूस के साथ रुपये में सीधे लेनदेन से बच रहे हैं। भारतीय बैंकों को डर है कि अगर उन्होंने रूस के साथ रुपए में लेनदेन शुरू किया तो पश्चिम के देश समेत दुनिया के अन्य देशों में उकना कारोबार प्रभावित हो सकता है।
भारतीय बैंक नहीं दिखा रहे हैं दिलचस्पी
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पिछले एक महीने में केवल भारतीय स्टेट बैंक ने आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सरलीकृत रुपया निपटान तंत्र स्थापित करने पर सहमति बनाई है। खबर के मुताबिक भारतीय राजनयिक ने बताया कि रूसी बैंकों ने अनुरोध किया था कि भारत के आठ सबसे बड़े बैकों को स्थानीय मुद्रा में लेनदेन शुरू करने के लिए कदम बढ़ाया जाए लेकिन किसी बड़े बैंक ने इसपर सहमति नहीं दी है।
रुस के बैंकों ने किया था अनुरोध
भारत में व्यापार करने वाले बड़े बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नाम शामिल हैं। खबर के अनुसार रुस के बैंक अभी तक एसबीआई को छोड़कर किसी भी बड़े सरकारी या प्राइवेट बैंक से किसी प्रकार की कोई सहमती नहीं पा पाए हैं। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि बड़े बैंक पश्चिम देशों के प्रतिबंध के डर से ऐसा कदम उठाने से डर रहे हैं।
प्रतिबंधित होने से डर रहे हैं बैंक
देश के एक बड़े बैंक के एक वरिष्ठ कार्यकारी के अनुसार, वित्तीय संस्थाएं रूस के साथ रुपये में व्यापार करने से इसलिए बच रही हैं क्योंकि वे अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित नहीं होना चाहती है। बैंकों का मानना है कि पश्चिमी राष्ट्र हम पर प्रतिबंध लगा सकते हैं जिसके कारण बैंकों को भारी नुकसान सहना पड़ सकता है। वर्तमान में केवल दो छोटे ऋणदाता बैंक यस बैंक और यूको बैंक रूस के पीएससीबी और गज़प्रॉमबैंक के साथ समझौता के तौर पर रुपए में भुगतान सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications