नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहे विदेशी मुद्रा भंडार को पिछले हफ्ते झटका लगा है। बीते हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 35 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा गिर गया है। 11 सितंबर को खत्म सप्ताह के दौरान आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.660 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि इससे पहले 4 सितंबर को खत्म सप्ताह के दौरान इसमें 58.2 करोड़ डॉलर की बढ़त दर्ज हुई थी और यह बढ़कर 542.013 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं देश का विदेशी मुद्रा भंडार इसी साल 5 जून को खत्म सप्ताह के दौरान पहली बार 500 अरब डॉलर के पार निकला था।

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआइ के अनुसार, 11 सितंबर को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में 84.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। इसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज हुई है। एफसीए में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड व अन्य मुद्राओं के भंडार के उतार-चढ़ाव को शामिल किया जाता है। हालांकि इसकी गणना भी डॉलर के एक्सचेंज रेट के अनुसार ही होती है।
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ी गोल्ड की हिस्सेदारी
वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह के आखिर में देश का स्वर्ण भंडार 49.9 करोड़ डॉलर मजबूत होकर 38.02 अरब डॉलर पर जा पहुंच गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 1.482 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.637 अरब डॉलर के स्तर पर रहा।
19 माह के आयात के लिए पर्याप्त है विदेशी मुद्रा भंडार
बीते शुक्रवार को लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस स्तर पर आ गया है कि इससे 19 महीने के लिए आयात की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इसी साल 5 जून को खत्म सप्ताह के दौरान पहली बार 500 अरब डॉलर के पार निकला था।
यह भी पढ़ें : कमाल का SBI : 14,000 नौकरियां देगा और 30,000 को निकालेगा
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications