बॉन्ड में निवेश के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भारत सरकार अपना पहला ईटीएफ बॉन्ड लाने की योजना बना रहा है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सरकार जल्द ही देश का पहला फिक्स्ड इनकम ईटीएफ पेश करने जा रही है, जो सरकारी कंपनियों के बांड पर आधारित होगा।

आपको बता दें कि गत एक दशक में दुनियाभर में बांड ईटीएफ का बड़ा तेजी से विकास हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में सभी प्रकार के ईटीएफ का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) कुल चार लाख करोड़ डॉलर का है। इसका एक चौथाई हिस्सा यानी, एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक का एयूएम सिर्फ बांड ईटीएफ का है।
तो वहीं, भारत में जागरूकता, संरक्षण की कमी और उपलब्धता की समस्या जैसी संरचनागत बाधाओं के कारण कॉरपोरेट बांड में आम लोगों की प्रतिभागिता काफी कम है। बांड ईटीएफ इन बाधाओं का समाधान प्रस्तुत कर सकता है और कॉरपोरेट बांड बाजार में छोटे निवेशकों की प्रतिभागिता बढ़ा सकता है।
बता दें कि बांड ईटीएफ एक ऐसा फंड होता है, जो एक्सचेंज में ट्रेड करता है और पारंपरिक बांड म्यूचुअल फंड की तरह बांड में निवेश करता है। एक्टिवली मैनेज्ड डेट फंड के मुकाबले बांड ईटीएफ को कम खर्च पर एक्सचेंज पर खरीदा-बेचा जा सकता है।
जानकारी हो की बांड ईटीएफ की खरीद-बिक्री पारंपरिक बांड की खरीद-बिक्री के मुकाबले आसान होती है। एक तो एक्सचेंज पर इसे आसानी से खरीदा या बेचा जा सकता है। इसके अलावा बड़े निवेशक बास्केट साइज के मल्टीपल में इसे सीधे एएमसी से भी खरीद सकते हैं।
साथ ही ईटीएफ होने के नाते इस फंड में अधिक पारदर्शिता होती है। इसकी होल्डिंग रोजाना आधार पर डिस्क्लोज की जाती है। इसके अलावा बांड ईटीएफ की लाइव प्राइस दिखती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications