New Notes for Wedding Season: कई जगहों पर शादी के सीजन में दूल्हे या ससुराल के लोगों को नए नोटों की गड्डी दी जाती है। इसके अलावा दूल्हे के स्वागत के लिए नए करारे नोटों को लोग उड़ाते भी हैं। अगर आप शादी के लिए 100, 200, 500 रु के नए नोटों की गड्डी चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी को भी एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको बुकिंग करनी होगी। चलिए आपको इससे जुड़ी जानकारी बताते हैं।

बैंक से मिलेगी नए नोटों की गड्डी (New Notes Bundle)
कोई भी व्यक्ति जिसके पास पुराने और फटे-पुराने नोट रखें हैं वो शादी के लिए आसानी से नए नोट पा सकते हैं। अगर आपके पास पुराने नोट या सिक्के हैं, तो आप बैंक जाकर उसके बदले नए नोट और सिक्के ले सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ये ऑफर भी दिया है। आप पीएनबी के नजदीकी शाखा में जाकर फटे और पुराने नोट और सिक्कों को बदलकर नए नोटों की गड्डी पा सकते हैं।
रिजर्व बैंक का नए नोटों से जुड़ा है ये नियम (Fresh note bundle)
रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, आप अपने पुराने नोट किसी भी बैंक में जाकर बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ही बैंक के शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। नोट जितना खराब होगा, उसकी कीमत उतनी कम हो जाती है। अगर कोई बैंक नोट बदलने से मना करती है, तो आप उसकी शिकायत आरबीआई से भी आप कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी मिल जाएगी आपको नए नोटों की गड्डी (rbi notes)
कई बैंक की ब्रांचों में नए नोटों की सीमित मात्रा ही होती हैं। शादियों के सीजन में लोग पहले से ही अपने बैंक में बैंककर्मियों से नए नोटों की सिफारिश कर चुके होते हैं, जिससे ये आम जनता को नहीं मिल पाते। ज्यादातर लोग एक रुपये के नोट खरीद लेते हैं। इनकी डिमांड शादी के समय सबसे अधिक होती है।
ऐसे करें नए नोटों की गड्डी के लिए ऑनलाइन बुकिंग
आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कलेक्टर बाजार की वेबसाइट पर जाकर भी 100, 200, 500 रुपये की गड्डी पा सकते हैं। इसके बस आपको वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आपको अगर 100, 200, 500 रुपये की नोटों की गड्डी चाहिए तो उसे वेबसाइट पर मौजूद कार्ट के ऑप्शन में डाल दें। इसके बाद कंफर्म करके पेमेंट कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि जब भी आप ऑनलाइन कहीं से भी नोटों की गड्डी की बुकिंग करें तो उस वेबसाइट की जांच सही से करें क्योंकि आजकल कई तरह के स्कैम हो रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन वेबसाइट पर सारी जानकारी वेरिफाई करके ही बुकिंग करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications